WWE SmackDown में Drew McIntyre की बुरी हालत करने के बाद खतरनाक रेसलर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा बवाल
WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा बवाल

Karrion Kross: WWE SmackDown का शो इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के लिए अच्छा नहीं रहा। मैकइंटायर के ऊपर खतरनाक अटैक उनके दुश्मन कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने किया। आप सभी को पता है कि एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में मैकइंटायर और क्रॉस के बीच स्ट्रैप मैच होगा। अभी तक इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर भारी पड़े हैं।

Ad

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्रॉस का सैगमेंट हुआ। क्रॉस आगे बढ़ पाते इससे पहले ही मैकइंटायर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। क्रॉस इस बार बहुत गुस्से में थे। मैकइंटायर ने पहले स्ट्रैप से क्रॉस पर हमला किया। मामला आगे बढ़ते देख सिक्योरिटी गार्ड्स ने आकर दोनों को अलग किया। सिक्योरिटी गार्ड्स इस दौरान मैकइंटायर को रिंग के बाहर ले गए। उन्होंने गुस्से में आकर गार्ड्स को ही धराशाई कर दिया। दोनों सुपरस्टार्स स्ट्रैप में बंधे हुए थे। इसके बाद क्रॉस ने स्कॉटिश सुपरस्टार के ऊपर खतरनाक अटैक किया और उनकी बुरी हालत कर दी।

Ad

WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस ने दिया खास संदेश

शो के बाद क्रॉस ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी। मैकइंटायर को उन्होंने खास संदेश भेजा। उन्होंने मैकइंटायर को मारते हुए एक क्लिप शेयर की। क्रॉस ने कहा कि कल हम चीजों को और भी एक्सट्रीम पर ले जाएंगे।

Ad

Extreme Rules में इन दोनों के बीच होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। फैंस को इस राइवलरी में कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा। क्रॉस ने वापसी के बाद से ही मैकइंटायर को निशाना बनाया था। हालांकि अभी तक राइवलरी में दोनों बराबरी पर रहे हैं। दोनो ने एक-दूसरे के ऊपर लगातार अटैक किया। WWE ने भी इस मैच को शानदार अंदाज में हाइप किया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Extreme Rules के मेन इवेंट में ये मुकाबला हो सकता है। अब देखना होगा कि WWE ने क्या प्लान तैयार किया होगा। कुछ भी हो लेकिन इस मैच में फैंस को बहुत एक्शन देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications