सैथ रॉलिंस( Seth Rollins) इस समय WWE टीवी से बाहर हैं। जल्द ही इस WWE सुपरस्टार की वापसी होगी। लेकिन NXT सुपरस्टार कैरियन क्रॉस(Karrion Kross) ने उनके साथ मैच को टीज किया है। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मैच का हिंट दिया है। अगर ऐसा होता है तो फिर फैंस को जल्द ही एक बड़ा मुकाबला WWE में नजर आ सकता है। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 के रिंग में तहलका मचाने के लिए 2 दिग्गज सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का किया ऐलानWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के साथ NXT सुपरस्टार ने मैच को किया टीजहाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने WWE को सलाह देते हुए सैथ रॉलिंस और कैरियन क्रॉस के बीच मैच कराने की बात कही। कैरियन क्रॉस ने भी इसका जवाब एक GIF में दिया। One dream match killer vs messiah @WWEKarrionKross vs @WWERollins must happen dream match pic.twitter.com/5SL4pRZjzm— alyssa stansbury (@AlyssaStansbur4) January 28, 2021फैन ने इसे ड्रीम मैच बताया। और ये बात सच भी है कि सैथ रॉलिंस और कैरियन क्रॉस के बीच मैच शानदार होगा। साथ ही WWE को इस मैच को जल्द से जल्द कराने की बात भी इस फैन ने कही। कैरियन क्रॉस ने भी शानदार जवाब दिया और शायद वो भी इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यानि की उन्होंने सैथ ऱॉलिंस को चुनौती दी है। ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयानइस मैच को होने में हालांकि कुछ समय लग सकता है। सैथ रॉलिंस मेन रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं कैरियन क्रॉस इस समय NXT में परफॉर्म कर रहे हैं। रॉलिंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं। आने वाले फ्यूचर में इन दोनों के बीच ये मुकाबला हो सकता है।सैथ रॉलिंस इस समय छुट्टी में है। हाल ही में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच माता-पिता बने हैं। इस समय वो इस चीज का मजा ले रहे हैं। रिंग में सैथ रॉलिंस की वापसी को लेकर अभी कोई खबर नहीं है। इस साल रंबल मैच में सैथ ऱॉलिंस वापसी कर सकते हैं। इससे पहले रे मिस्टीरियो के साथ उनकी राइवलरी चल रही थी। अब जब रॉलिंस की वापसी होगी तो देखना होगा कि उनकी फ्यूड किसके साथ होती है। अभी उनकी वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। सैथ रॉलिंस WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी करें। वहीं बैकी लिंच का भी सभी फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।