Former WWE Star Changes Name: WWE ने हाल ही में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करके फैंस को हैरानी में डाल दिया। मेन रोस्टर के कुछ बड़े नाम रिलीज किए गए और विमेंस डिवीजन में इससे बहुत नुकसान हुआ है। WWE ने विमेंस टैग टीम डिवीजन की सबसे प्रमुख टीमों में से एक कटाना चांस और केडन कार्टर को निकाल दिया। अब कटाना ने रिलीज के बाद अपना नाम बदल दिया है।
कटाना चांस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक जबरदस्त फोटो पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने कैप्शन द्वारा फैंस को मैसेज देने का प्रयास किया है कि वो अपने पुराने अवतार में वापस आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में नाम कटाना चांस से बदलकर केसी कैटनज़ारो कर लिया है। वो पहले इसी नाम से काम करती थीं लेकिन बाद में WWE ने उनके नाम में बदलाव किया था। अब रिलीज के बाद वो अपने पुराने इन-रिंग और अपने असली नाम से पहचानी जाने वाली हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,
"बताइए कौन वापस आ गया है।"
आप नीचे उनकी यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:
क्या WWE में कटाना चांस ने कोई चैंपियनशिप जीती है?
कटाना चांस ने 2017 में WWE में कदम रखा था और वो 2025 तक कंपनी में रहीं। अपने 8 साल के सफर में चांस हमेशा ही अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के कारण जानी जाती थीं। कटाना ने WWE में दो बार चैंपियनशिप जीती है। वो विमेंस टैग टीम चैंपियन रही हैं। चांस ने अपने WWE करियर के शुरुआती सालों में सिंगल्स स्टार के रूप में काम किया। 2020 से उन्होंने केडन कार्टर के साथ टीम बनाकर काम करना शुरू किया। NXT से उन्होंने शुरुआत की थी। दोनों ने मिलकर NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
WWE उनके प्रदर्शन से प्रभावित था और उन्हें मेन रोस्टर पर लाया गया। केडन और कटाना ने यहां भी टैग टीम डिवीजन में ही काम किया। वो चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन की बादशाहत खत्म करके विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थीं। उनकी बादशाहत का अंत 39 दिनों में हो गया था। इसके बाद से उन्हें उतने बड़े मौके नहीं दिए गए। अब देखना होगा कि कटाना चांस का भविष्य रेसलिंग जगत में किस दिशा में जाता है।