WWE में रिंग टूटते हुए फैंस ने कम ही देखा होगा। जब कोई दो भारी भरकम रेसलर आपस में टकराते हैं तब ये नजारा WWE फैंस को देखने को मिलता है। लेकिन इस बार WWE रॉ(RAW) में रिंग टूटने का नजारा देखने को मिला। सुपरस्टार कीथ ली(Keith Lee) ने ये कर के सभी को चौंका दिया। ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे WWE सुपरस्टार कीथ ली ने RAW में किया कमालदरअसल WWE RAW में कीथ ली और शेमस का मुकाबला जॉन मॉरिसन और द मिज के साथ हुआ। मैच के दौरान रिंग कॉर्नर पर जॉन मॉरिसन थे। कीथ ली दौड़ते हुए जॉन मॉरिसन पर कॉर्नर पर टकराए। और इस दौरान टर्नबकल पूरा टूट गया। चारों तरफ के रोप्स इस दौरान गिर गए थे। ये मजेदार मोमेंट इस बार देखने को मिला। WHAT THE WHAT! 🤯#WWERaw @RealKeithLee @TheRealMorrison pic.twitter.com/Q23vmkDap5— WWE (@WWE) January 12, 2021देखा जाए तो ये एक तरह से प्लान किया गया था। कीथ ली और शेमस का रिएक्शन भी इसके बाद शानदार था। वैसे RAW में ऐसा कभी-कभार ही देखने को मिलता है। ब्रेक के दौरान फिर रिंग को सही किया गया और इसके बाद मैैच शुरू हुआ था।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैंकीथ ली वैसे काफी तगड़े रेसलर हैं। कीथ ली का वजन 154 किलो हैं। अक्सर देखा गया है जब भी कीथ ली किसी रेसलर से टकराते हैं तो उस रेसलर की हालत खराब हो जाती है। कीथ ली का शरीर काफी बड़ा और वजनदार है। इस वजह से सभी उनसे डरते हैं। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की हालत भी उन्होंने रिंग में खराब की है। कीथ ली का WWE RAW में रन शानदार चल रहा है। जो भी वो मैच लड़ते हैं वो काफी शानदार रहता है। हाल ही में ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में कीथ ली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। फैंस के अलावा सभी सुपरस्टार्स ने उनकी तारीफ की थी। मैच के अंत में ड्रू मैकइंटायर ने भी उनसे हाथ मिलाया था। आने वाले समय में कीथ ली को बहुत बड़ा पुश मिल सकता है। इस बार रंबल मैच में वो सभी के फेरवेट माने जा रहे हैं। वो ये जीतकर सभी को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।