फेमस WWE Superstar को SummerSlam 2023 में Roman Reigns के खिलाफ मैच में अपने ही भाई से मिल सकता है धोखा, दिग्गज ने किया दावा

..
क्या SummerSlam में देखने मिलेंगे बड़े ट्विस्ट?
क्या SummerSlam में देखने मिलेंगे बड़े ट्विस्ट?

Roman Reigns: WWE के द ब्लडलाइन (The BloodLine) में चल रहा विवाद अब समरस्लैम (SummerSlam 2023) तक पहुंच गया है, जहां जे उसो (Jey Uso), रोमन रेंस (Roman Reigns) को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। WWE दिग्गज केविन नैश (Kevin Nash) ने पूर्व टैग टीम चैंपियन जिमी उसो (Jimmy Uso) को लेकर हाल ही में एक बड़ा दावा किया है।

Ad

लगभग तीन साल तक WWE रोस्टर में अपना दबदबा बनाए रखने के बाद द ब्लडलाइन ग्रुप इस साल की शुरूआत से ही टूटना शुरू हो गया था। पहले सैमी ज़ेन फिर Night of Champions में जिमी उसो और SmackDown में जे उसो ने रोमन रेंस का साथ छोड़ दिया था। हालांकि, सोलो सिकोआ अभी भी ट्राइबल चीफ के साथ बने हुए हैं। Money in the Bank में द उसोज़ ने अपने भाइयों को द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में मात दी थी। जे उसो पिछले तीन सालों में रोमन रेंस को पिन करने वाले पहले सुपरस्टार हैं।

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर जबरदस्त हमला किया था, जिसके कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा था। अब SummerSlam 2023 में रेंस और जे का मैच ऑफिशियल हो चुका है। WWE दिग्गज केविन नैश ने अपने Kliq THIS पॉडकास्ट में इस मैच के बारे में बात करते हुए कहा,

"जे ने रोमन को लगभग तीन साल बाद पिन किया था। हम इस चीज को दो तरीके से देख सकते हैं। हम यह हमेशा से करते आए हैं। आपने चैंपियन को टैग मैच में हराया लेकिन टाइटल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब क्या यह दोबारा होगा? क्या आप, लोगों की सोच को परख पाएंगे? यही दूसरी सोच है।"

WWE हॉल ऑफ फेमर ने जलन की भावना से जिमी उसो के द्वारा जे को धोखा देने की संभवना पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा,

"जब जे को पहले ही यह मैच मिल चुका है, तब उनके भाई यह सोच सकते हैं कि उन्हें चैंपियनशिप मैच क्यों मिला? कुछ जलन की संभवना भी मैच में दिख सकती है।"
youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam में Roman Reigns के मैच में जुड़ी दिलचस्प शर्त

WWE SummerSlam 2023 PLE में रोमन रेंस और जे उसो का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच का ऐलान भी अब हो चुका है। इस मैच में एक दिलचस्प शर्त भी जोड़ी गई है। यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा और मैच का विजेता ही ट्राइबल चीफ कहलाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications