WWE Day 1 पीपीवी में बिग ई (Big E) अपनी WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रेड ब्रांड में इस हफ्ते ये मैच ऑफिशियल हो गया। पहले ये मैच बिग ई और सैथ रॉलिंस के बीच तय किया गया था लेकिन अंतिम समय में केविन ओवेंस भी शामिल हो गए। इस WWE चैंपियनशिप में शामिल होने के बाद केविन ओवेंस ने ट्विटर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और कहा मैंने कर दिखाया। Kevin@FightOwensFightI DID IT!!! twitter.com/wwe/status/146…WWE@WWEGENIUS!@FightOwensFight outsmarted @WWERollins on #WWERaw and got himself added to the #WWEChampionship Match at #WWEDay1!9:41 AM · Nov 30, 20213298224GENIUS!@FightOwensFight outsmarted @WWERollins on #WWERaw and got himself added to the #WWEChampionship Match at #WWEDay1! https://t.co/5VkFW0pap5I DID IT!!! twitter.com/wwe/status/146…पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस को मिला बड़ा मौका1 जनवरी, 2022 को WWE का पहला पीपीवी Day 1 होगा। WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान भी हो गया। इस हफ्ते रेड ब्रांड में काफी ड्रामा देखने को मिला। WWE ने इस पीपीवी के लिए पहले रॉलिंस और बिग ई के बीच मैच का ऐलान कर दिया था। रेड ब्रांड में इस हफ्ते केविन ओवेंस और बिग ई के बीच भी मैच था। बैकस्टेज रॉलिंस ने जाकर सोन्या डेविल और एडम पीयर्स से बात की। रॉलिंस ने जो कहा उसका उल्टा WWE ऑफिशियल ने कर दिया। मैच में बड़ी शर्त जोड़ दी गई है। अगर केविन ओवेंस जीत गए तो वो WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल हो जाएंगे।मेन इवेंट में बिग ई और केविन ओवेंस के बीच शानदार मैच हुआ। रिंगसाइड में सैथ रॉलिंस भी बैठे हुए थे। सैथ रॉलिंस बिल्कुल नहीं चाहते थे कि ये मैच केविन ओवेंस जीत जाएं। रॉलिंस बीच-बीच में काफी गुस्से में भी दिखे लेकिन वो रिंग में नहीं गए। मैच के अंत में केविन ओवेंस ने अपना दिमाग लगाया और रॉलिंस के ऊपर अटैक कर दिया। इस अटैक को रॉलिंस सहन नहीं कर पाए और रिंग में जाकर ओवेंस पर हमला कर दिया। रॉलिंस ने बिग ई को भी धराशाई कर दिया था। इसके बाद मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया गया और केविन ओवेंस की जीत हो गई। WWE द्वारा इसके बाद ऐलान किया गया कि चैंपियनशिप मैच का हिस्सा केविन ओवेंस भी रहेंगे। इसके बाद काफी गुस्से में सैथ रॉलिंस नजर आए। केविन ओवेंस ने रैंप पर जाकर इस जीत का जश्न मनाया।