इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव के शुरू होने से पहले डॉल्फ ज़िगलर और केविन ओवेंस के बीच कार पार्किंग एरिया में फाइट हो गई। जिसके बाद शेन मैकमैहन ने शो का मेन इवेंट कैंसल कर दिया और केविन ओवेन्स को कार पार्किंग एरिया से बाहर निकाल दिया।.@FightOwensFight and @HEELZiggler wanted to start the #SDLive main event before they even got in the building...and now it's CANCELED! pic.twitter.com/Vb0AF4xFXe— WWE (@WWE) July 10, 2019मेन इवेंट कैंसल होने के कारण केविन ओवेन्स को काफी गुस्सा आ गया। जिसके बाद शो की शुरुआत में केविन ने रिंग में वापसी कर एक जबरदस्त 'पाइप-बॉम्ब' प्रोमो कट किया। जहाँ उन्होंने शेन मैकमेहन पर रेसलमेनिया 35 के बाद से ही खुद को टीवी पर ज्यादा समय देने और अपने अधिकार का गलत उपयोग करने पर अपना गुस्सा दिखाया।"@ShaneMcMahon has gotten more power, more authority than anyone, and trust me when I say, nobody watching EVER WANTED THAT!"@FightOwensFight is going OFF! #SDLive pic.twitter.com/qSFZaJddd6— WWE (@WWE) July 10, 2019अपने प्रोमो में उन्होंने कहा शेन खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड कहकर बैकस्टेज में मौजूद कड़ी मेहनत करने वाले सभी रेसलर का अपमान कर रहे हैं। केविन ने कहा कि असुका, अली, और मर्फी जैसे काबिल रेसलर को भी शेन की वजह से टीवी पर आने का मौका नहीं मिल रहा हैं।शेन मैकमैहन ने आकर केविन ओवेन्स के माइक को कट करने का आदेश दिया। यह भी पढ़े :-WWE न्यूज़: Extreme Rules में अपनी चैंपियनशिप को एजे स्टइाल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे रिकोशेशेन मैकमेहन ने केविन को रिंग साइड से बाहर निकालने के लिए उनके माइक कट कर दिए, लेकिन दो बार कट होने के बाद भी उन्होंने तीसरी बार बायरन सैक्सटन का माइक्रोफोन लेकर बोलने लगे। जिसके बाद शेन ने बैकस्टेज से सिक्यूरिटी को बुला लिया। इस वजह से केविन रिंग साइड से बाहर निकलकर फैंस के बीच से होते हुए एरिना से बाहर चले गए।You can cut off his microphone, but you CAN'T silence @FightOwensFight. #SDLive pic.twitter.com/Xls4w2m5tn— WWE Universe (@WWEUniverse) July 10, 2019केविन ओवेन्स वर्तमान में WWE के सबसे काबिल रेसलर में से एक हैं। उनकी रिंग के अन्दर और माइक स्किल दोनों ही लाजवाब है।रेसलमेनिया 35 से पहले केविन का बेबीफेस कुछ समय के लिए दिखा था। लेकिन पिछले हफ्ते शेन मैकमेहन और डॉल्फ ज़िगलर के बीच की बहस और इस प्रोमो को देख ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में हमें केविन ओवेन्स बेबीफेस के रूप में रिंग में दिख सकते हैं। केविन ओवेन्स WWE के एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में शेन मैकमेहन के मैच में इंटरफेयर कर उन्हें हरा सकते हैं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं