Raw की 25वीं सालगिरह के लिए किक ऑफ शो को भी शामिल किया गया

WWE ने रॉ की 25वीं सालगिरह पर होने वाले शो को लेकर बड़ा एलान किया है। ये शो काफी लंबा होगा। और किक ऑफ शो को रैने यंग होस्ट करेंगी। मंडे नाइट रॉ की शुरूआत जब होती हो उससे एक घंटे पहले ये शो शुरू हो जाएगा। डेविड ओटुंगा और पीटर रोसेनबर्ग यहां ंपर गेस्ट होंगे जो कि विश्लेषण करेंगे। इस शो में सिर्फ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ही डिफेंड की जाएगी। रोमन रेंस अपना टाइटल द मिज के खिलाफ डिफेंड करेंगे। जिन्होंने WWE नेटवर्क को सब्सक्राइब नहीं किया है उनके पास ये शो देखने के लिए और भी जरिया है। किक ऑफ शो को WWE.COM, WWE APP, ट्विटर, फेसकु और यूट्यब पर देख सकते हैं। जिम रॉस और जैरी लॉलर भी किक ऑफ शो के दौरान मौजूद रहेंगे। रॉ के इस ग्रैंड शो में स्टोन कोल्ड, अंडरटेकर , शॉन माइकल्स, ट्रिस , एरिक बिशफ और क्रिस जैरिको की वापसी हो सकती हैं। जिस तरह पीपीवी चार घंटे या पांच घंटे को होता है उसी तरह ये एपिसोड भी होगा। यानि की 4 घंटे का ये रॉ का एपिसोड होगा। क्योंकि यहां कई बड़े बड़े सुपरस्टार्स आएंगे। यहां स्मैकडाउन के भी कई सुपरस्टार्स आ सकते हैं। वैसे सभी की नजरें अंडरटेकर पर होंगी। रैसलमेनिया 33 के बाद पहली बार वो नजर आएंगे। और यहीं से ये भी पता चल जाएगा की वो रॉयल रंबल और रैसलमेनिया में आएंगे या नहीं? फैंस भी उन्हें देखने को लिए बेकरार हैं। कई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रॉयल रंबल में अंडरटेकर एंट्री मार सकते हैं। रॉयल रंबल को अब एक हफ्ता बचा हुए हैं। ऐसे में रॉ का ये एपिसोड काफी अहम होगा। ये एक ग्रैंड पार्टी की तरह होगा। क्योंकि यहां WWE के सितारों का जमावड़ा होगा। और फैंस के लिए ये दिन एक ड्रीम की तरह होगा। क्योंकि इतने बड़े बड़े लैजेंड्स को एक साथ देखना अपने आप में बहुत बड़ी बात होगी। इसे भी पढ़ें: WWE Raw की 25वीं सालगिरह पर रिंग में लड़ सकते हैं स्कॉट हॉल रॉ के इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स के आने की लिस्ट पहले ही आ चुकी हैं। ये लिस्ट दिन के हिसाब से बढ़ती जा रही है। कई लैजेंड का नाम आ चुका है और कई का अभी आना बांकी है। लैजेंड एमवीपी, पूर्व WWE एनाउंसर जोनाथन कोचमैन और रिंग एनाउंसर लिलियन गार्सिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications