WWE न्यूज: WWE के दो सुपरस्टार्स ने शादी रचाई

किलियन डैन ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर की थी पोस्ट

WWE के मेन रोस्टर पर हमेशा से ही बहुत सारी प्रेमी जोड़ियां काम करती रही हैं। जहाँ एक तरफ कुछ रैसलर्स सिर्फ डेटिंग करते रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई सुपरस्टार्स ने अपने साथी रैसलर्स से शादी की हैं। निकी क्रॉस और किलियन डैन पिछले 10 सालों से डेटिंग कर रहे थें और अभी एक साथ WWE में काम कर रहे हैं। सैनिटी के इस कपल ने आज खुद के शादी के बंधन में बंधने की आधिकारिक पुष्टि कर दी।

Ad
<p>

जिस सप्ताह निकी क्रॉस ने आधिकारिक तौर पर रॉ पर अपना डेब्यू किया, उन्होंने अपने लंबे समय के प्रेमी / मंगेतर से शादी भी कर ली। दोनों ने इस बात को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया। किलियन डैन ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर में अपने और अपनी पत्नी के शादी की रिंग पहने हुए हाथों की तस्वीर पोस्ट की थी।

Ad

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निकी को 2008 के समय मे ट्रेनिंग देने वाला शख्स का नाम बिग डैमो हैं। बिग डैमो और कोई नहीं बल्कि निकी के साथ ही सैनिटी ग्रुप में काम करने वाले रैसलर और अब उनके पति किलियन डैन हैं। रिपोर्ट्स की माने तो निकी ने एक बार गूगल पर स्कॉटलैंड में रैसलिंग स्कूल के बारे में सर्च किया था और वहीं से उन्हें बिग डैमो द्वारा चलाये जा रहे सोर्स रैसलिंग स्कूल के बारे में पता चला था। उन्होंने उन्हें स्कॉटलैंड में जॉइन किया था।

तब से ही दोनों डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने सैनिटी में काम करते हुए NXT पर तहलका मचा दिया था। निकी का स्मैकडाउन डेब्यू भी किलियन डैन और सैनिटी ने ही करवाया था जब वह बेकी लिंच से भिड़ी थीं। हम यह उम्मीद करते हैं कि यह नवविवाहित जोड़ी WWE आगे भी अपना जलवा बिखेरेगी।

यह भी पढ़ें: निकी क्रॉस के बारे में 5 बातें जो आपको नहीं पता

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications