WWE द्वारा फेमस Superstar को पुश नहीं देने के कारण का हुआ खुलासा, SummerSlam के बाद बदल सकती है किस्मत?

Ujjaval
WWE द्वारा एलए नाइट को अभी पुश नहीं मिल रहा है
WWE द्वारा एलए नाइट को अभी पुश नहीं मिल रहा है

LA Knight: WWE फैंस इस समय एलए नाइट (LA Knight) को खूब पसंद कर रहे हैं। नाइट का कैरेक्टर और माइक वर्क सभी को शानदार लग रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद उन्हें बड़ा पुश नहीं मिल रहा है। अब उन्हें पुश नहीं देने के पीछे बड़ा कारण सामने आया है और इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कब नाइट को पुश मिल सकता है।

PWTorch के वेड कैलर ने अपनी रिपोर्ट में एलए नाइट के पुश के रुकने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि नाइट का बैकस्टेज लोगों के प्रति बर्ताव सही नहीं है। इसी वजह से उन्हें अभी आगे लाने की कोशिश नहीं की जा रही है। PWTorch ने इस चीज़ का भी खुलासा किया कि SmackDown स्टार को SummerSlam 2023 के बाद पुश मिलने वाला है। नाइट के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि उनकी किस्मत बदल सकती है।


Dutch Mantell का मानना है कि WWE द्वारा LA Knight को बड़ा पुश मिलना चाहिए

पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने बताया कि एलए नाइट मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में बहुत आगे हैं और ऐसे में उन्हें अच्छा पुश मिलना चाहिए। उन्होंने कहा,

"वो [WWE] मर्चेंडाइज की बिक्री की ओर देखते हैं कि कौन कितने नंबर पर है। अभी उन्हें (एलए नाइट) WWE में आए समय नहीं हुआ और वो मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। वो मुकाबले हारने के मामले में भी चौथे स्थान पर थे। वो लगातार 5 या 6 मैच हारे थे लेकिन इस चीज़ से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फैंस प्रमोशन को बता रहे हैं कि, 'अगर आप उन्हें (एलए नाइट) किसी चीज़ में डालेंगे, तो हम उन्हें सपोर्ट करने वाले हैं।' और इससे WWE को क्या संकेत मिलेंगे? इससे उन्हें (WWE) पता चला कि अगर हम नाइट का कद बढ़ाएंगे, तो ज्यादा मर्चेंडाइज बेच पाएंगे। मैं एलए नाइट की तारीफ करना चाहूंगा क्योंकि वो अपना काम सही तरह से कर रहे हैं।"

एलए नाइट इस समय SummerSlam 2023 इवेंट का हिस्सा नहीं बने हुए हैं। शायद WWE उन्हें इस बड़े इवेंट के बाद पुश दे सकता है। उम्मीद है कि उन्हें पुश देने को लेकर आई रिपोर्ट्स सही साबित हो।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now