4 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने WWE करियर को विवादों में फंसने के चलते खुद बर्बाद कर दिया

Ujjaval
WWE में कुछ स्टार्स ने खुद अपना करियर खराब किया (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ स्टार्स ने खुद अपना करियर खराब किया (Photo: WWE.com)

Stars Ruined Their Own Career: WWE में हर एक स्टार बड़ा नाम बनाना चाहता है। इसके लिए सुपरस्टार में टैलेंट होना चाहिए। अच्छा कैरेक्टर और इन-रिंग स्किल आगे लाने में आपको मदद करती है। हालांकि, WWE के साथ विवादों के चलते कुछ रेसलर्स सफल नहीं हो पाए, वहीं कुछ बाहरी विवादों में फंसने के चलते बुरी तरह फेल हुए। इस आर्टिकल में हम 4 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने WWE करियर को विवादों में फंसने के चलते खुद बर्बाद कर दिया।

4- WWE में बड़ा स्टार बनने के सारे गुण वैल्वेटीन ड्रीम में थे

youtube-cover

WWE NXT के जब सबसे जबरदस्त स्टार्स की बात आती है, तो वैल्वेटीन ड्रीम का नाम जरूर शामिल होता है। वो अपने बेहतरीन कैरेक्टर और तगड़ी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते थे। वैल्वेटीन ड्रीम को WWE का अगला सबसे बड़ा स्टार माना जा रहा था। कई लोग उन्हें मेन रोस्टर रेडी स्टार समझ रहे थे लेकिन वो विवादों में फंस गए।

वैल्वेटीन ड्रीम पर WWE के बाहर कुछ गंभीर आरोप लग गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया और इसी के चलते WWE ने उन्हें निकालने का फैसला किया। उन्होंने बाद में अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी लेकिन अब WWE में उनका वापस आना एकदम मुश्किल लग रहा है। कंपनी से निकाले जाने के बाद से वो रेसलिंग से पूरी तरह दूर हैं।

3- लार्स सुलिवन WWE में एक डॉमिनेंट स्टार बन सकते थे

youtube-cover

लार्स सुलिवन अपने साइज के कारण काफी चर्चा का विषय बने थे क्योंकि रिंग में उनकी तरह डॉमिनेंस दिखाना अन्य लोगों के लिए बहुत मुश्किल था। WWE ने उन्हें बड़ा पुश देने का प्लान भी बनाया था और उनकी मेन रोस्टर एंट्री देखने को मिली। इसी बीच उनके जॉन सीना के साथ काम करने के प्लान बनाए गए थे और वो मैनेजमेंट के फेवरेट भी बन गए थे।

इन सभी चीजों के बावजूद लार्स की कुछ पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई और WWE की भी इसपर नज़र पड़ी। इसी के चलते लार्स को बाद में रिलीज भी कर दिया गया। देखा जाए तो उन्होंने खुद ही अपने करियर को बर्बाद कर लिया और अगर वो इस तरह के विवाद में नहीं फंसते, तो शायद चीजें अलग होती।

2- ओडिसे जोन्स को WWE Raw में डेब्यू के थोड़े समय बाद रिलीज कर दिया गया

youtube-cover

ओडिसे जोन्स को अपने मेन रोस्टर डेब्यू के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। वो लगातार दो साल Draft का हिस्सा बने लेकिन उनका डेब्यू नहीं हुआ। अगस्त 2024 में उन्होंने आखिर Raw में अपनी अपीयरेंस दी और इसके बाद वो न्यू डे के साथ जुड़ गए। जोन्स को आते ही फैंस द्वारा अपने खतरनाक साइज के कारण जबरदस्त तरीके से रिएक्शन मिला।

साफ तौर पर लग रहा था कि जोन्स का करियर भले ही धीमे अंदाज में शुरू हुआ है लेकिन वो आगे जाकर बड़ा नाम बना लेंगे। हालांकि, ओडिसे पर डोमेस्टिक एब्यूज के आरोप लगे और इस के चलते उन्हें WWE ने टीवी से दूर कर दिया और फिर रिलीज भी किया। जोन्स का WWE करियर उड़ान भरने से पहले ही खत्म हो गया।

1- WWE के साथ विवादों के चलते डेनियल प्यूडर का करियर बर्बाद हो गया

WWE में डेनियल प्यूडर को अगले बड़े स्टार के रूप में देखा जा रहा था। वो पूर्व UFC फाइटर रह चुके थे और फिर उन्होंने WWE में कदम रखा था। मैनेजमेंट उनसे काफी ज्यादा प्रभावित था और इसी कारण उन्हें टीवी पर लगातार नज़र आने का चांस भी मिला। हालांकि, एक विवादित सैगमेंट के चलते उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

डेनियल प्यूडर ने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए कर्ट एंगल को किमुरा लॉक में फंसा लिया। यह चीज स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थी और इसी कारण WWE मैनेजमेंट को काफी गुस्सा आया। उन्होंने प्यूडर को एक ऐसे स्पॉट में बुक किया, जहां 2005 के Royal Rumble मैच के दौरान कई सारे दिग्गजों ने उनकी जमकर हालत खराब की। सितंबर 2005 में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications