WWE ने 184 किलो के जायंट को रोस्टर से 'निकाल' कर दिया झटका, खतरे में पड़ा करियर?

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई हैरान कर देने वाली खबर (Photo: WWE.com)

WWE Superstar Removed From Official Roster: WWE सुपरस्टार ओडिसे जोन्स (Odyssey Jones) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने जोन्स को अपने ऑफिशियल रोस्टर से बाहर निकाल दिया है। ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जोन्स हाल ही में न्यू डे टीम से जुड़े हैं। ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन के साथ उन्हें देखने में काफी मजा आ रहा है। उनके आने से ग्रुप की ताकत और बढ़ गई है। अब इस खबर के बाद जरूर कुछ सवाल कंपनी के ऊपर उठेंगे।

Ad

184 किलो के जायंट ओडिसे जोन्स एकमात्र ऐसे रेसलर नहीं हैं जिन्हें रोस्टर से हटाया गया है। इससे पहले कंपनी ने दिग्गज ट्रिश स्ट्रेटस को लेकर भी बड़ा फैसला लिया था। बाद में एक बार लगा था कि स्ट्रेटस WWE में वापसी करेंगी लेकिन आगे की कोई योजना नहीं बनाई गई। जोन्स पिछले कुछ हफ्तों से Raw की मेन स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। उन्हें ऑफिशियल पेज से हटाना कुछ समझ नहीं आया।

Ad

जोन्स को रोस्टर का हिस्सा ना बनाने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन ये भी संभावना है कि बैकस्टेज कुछ मामला चल रहा हो। इस तरह की स्थिति पहले भी कई बार आ चुकी है। बाद में पता चला है कि स्टार को रिलीज कर दिया गया है। ओडिसे जोन्स इस हफ्ते रेड ब्रांड में भी नज़र नहीं आए। न्यू डे के साथ मिलकर उन्होंने अभी तक अच्छा काम किया है। अब ये मामला थोड़ा लटकता हुआ नज़र आ रहा है।

WWE Raw में ओडिसे जोन्स ने अपने डेब्यू मैच में दिखाया था दम

पिछले महीने Raw के एपिसोड में ओडिसे जोन्स का इन-रिंग डेब्यू हुआ था। रेड ब्रांड में पहली बार वो एक्शन में नज़र आए थे। इससे पहले उन्होंने NXT और मेन इवेंट शो में काम किया था। जोन्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया था। फैंस भी उन्हें देखकर काफी खुश हुए। उनका सिंगल्स मुकाबला Mr Whiney से हुआ था। ओडिसे ने अपना डेब्यू मैच बहुत जल्दी जीत लिया था।

जोन्स का मेन रोस्टर में डेब्यू बहुत लंबे समय बाद हुआ। 2 साल पहले उन्हें मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया था लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले। ओडिसे अगर रेड ब्रांड में लगातार बने रहे तो फिर उनका करियर आगे शानदार रह सकता है। फिलहाल देखना होगा कि उन्हें ऑफिशियल रोस्टर से हटाने को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications