करीब एक साल पहले WWE में एक खतरनाक रेसलर की एंट्री हुई थी। कई हफ्तों तक WWE ने प्रोमो दिखाए और उसके बाद डेब्यू किया। लेकिन कुछ ही समय बाद वो रेसलर गायब हो गया। हम बात कर रहे हैं लार्स सुलिवन की। करीब एक साल हो गया वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। बॉबी लैश्ले ने साल 2013 के टाइम पर लार्स सुलिवन को ट्रेन किया था। इसके चार साल बाद NXT में लार्स सुलिवन ने डेब्यू किया था।रेसलमेनिया 35 के अगले दिन मेन रोस्टर में लार्स सुलिवन ने डेब्यू किया था। रॉ में आकर कर्ट एंगल के ऊपर उन्होंने अटैक किया था। इसके बाद कर्ट एंगल ने रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद लार्स सुलिवन ने कई बड़े सुपरस्टार्स पर अटैक किया। रे मिस्टीरियो, जैफ हार्डी, मैट हार्डी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन का करियरसाल 2019 में जो सुपरस्टार शेकअप हुआ था इसमें रॉ से लार्स सुलिवन को स्मैकडाउन में डाल दिया गया था। तीन महीने तक वो इसके बाद लूचा हाउस पार्टी के साथ फ्यूड में थे। सुपर शोडाउन में इनके बीच मैच भी हुआ था। इसके बाद फिर एक मैच हुआ था जिसमें लार्स सुलिवन को घुटने में चोट लग गई थी। उनकी रिकवरी का टाइमलाइन छह से नौ महीने का था। कुछ दिन पहले लार्स सुलिवन की फोटो इंटरनेट पर ट्रेनिंग करते हुए सामने आई है। अब सभी ये बात कह रहे हैं कि ये ट्रेनिंग अब वो WWE में वापसी के लिए कर रहे हैं। More from Lars, from his IG pic.twitter.com/1uut7T5h4F— Daily Wrestling News (@DailyWWENews) August 18, 2020Lars looks ready to return to the ring. From Lars' Instagram story pic.twitter.com/T0i97lrvCi— Daily Wrestling News (@DailyWWENews) August 18, 2020More of Lars working out, from his IG pic.twitter.com/z8lpRsI8Di— Daily Wrestling News (@DailyWWENews) August 18, 2020लार्स सुलिवन की WWE में वापसी को लेकर कोई पक्की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही रिंग में वापसी करने वाले हैं। वैसे भी अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। एक साल से वो नहीं है लेकिन वो स्मैकडाउन में अभी भी लिस्ट हैं। एक विलन के तौर पर उन्हें यहां लाया गया था। उनका जैसा शरीर काफी कम लोगों के पास होता है। WWE को काफी उम्मीदें उनसे थी इसलिए लगातार डेब्यू से पहले उनका प्रोमो दिखाया जा रहा था। फिलहाल काफी समय WWE टीवी से बाहर रहे लार्स सुलिवन को हो गया है। फैंस भी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द वापसी करें। इस समय वापसी का सबसे अच्छा मौका हैं। क्योंकि वो यहां आकर अपना जलवा दिखा सकते हैं।ये भी पढ़े- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिए