"उनका इगो बहुत बड़ा है"- Drew McIntyre के इस साल के अंत तक WWE छोड़ने की अफवाहों पर दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Dutch Mantell: ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के इस साल के अंत में WWE छोड़ने की अफवाहें सामने आ रही है, जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। अब इस पर पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अपना बयान दिया है।

WrestleMania 39 के बाद अभी तक WWE रिंग में मैकइंटायर नज़र नहीं आए। मेनिया में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। इस इवेंट के कुछ दिन बाद खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर अपने नए कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है, जो कि इस साल के अंत में खत्म होगा। ये भी नोट किया गया कि मैकइंटायर पैसे की पेशकश और अपनी बुकिंग से निराश थे।

मैकइंटायर को Raw में ड्राफ्ट कर दिया गया है, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने अभी तक WWE के साथ एक्सटेंशन साइन किया है। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,

ड्रू मैकइंटायर कंपनी में उस स्थिति में नहीं है जैसे वो पहले थे, जब वो कई इवेंट्स को हेडलाइन कर रहे थे। ड्रू अपनी पुरानी स्थिति में जाना चाहते हैं। आप इसे उनका इगो कह सकते हैं। आप कह सकते हैं कि मैं अन्य लोगों से बेहतर हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा फैंस को आकर्षित कर सकता हूं या अधिक से अधिक टिकट बिकवा सकता हूं। मैं अधिक मेहनत करता हूं, मैं ये करता हूं, मैं वो करता हूं। अगर आपको नहीं लगता है कि आप दूसरों की तुलना में अच्छे या बेहतर है, तो आप रेसलिंग बिजनेस से संबंधित नहीं है। जब तक आपको मन और हृदय से इगो नहीं मिलता, आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि मैकइंटायर का इगो बहुत बड़ा है।

youtube-cover

WWE में साल 2020 Drew McIntyre के लिए शानदार रहा था

मैकइंटायर अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगर वो WWE से चले गए तो फिर कंपनी को बहुत नुकसान होगा। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। खासतौर पर साल 2020 उनके लिए जबरदस्त रहा था। उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links