Roman Reigns का भाई WWE छोड़कर AEW में जा सकता है, दिग्गज की भविष्यवाणी से आया 'भूचाल'

wwe
WWE दिग्गज की आई चौंकाने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Rikishi On Jey Uso WWE Push: WWE Raw में पिछले एक साल से जबरदस्त काम जे उसो (Jey Uso) कर रहे हैं। अपने सिंगल्स रन के दौरान वो बहुत जल्द फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। उनकी एंट्री बहुत ही धमाकेदार रहती है। क्राउड का शानदार समर्थन उन्हें मिलता है। हालांकि, जे के पिता और WWE दिग्गज रिकिशी ने अब बड़ा बयान देते हुए भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व टैग टीम चैंपियन को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है।

Ad

जे उसो रेड ब्रांड में अभी तक फैंस को कुछ तगड़े मुकाबले दे चुके हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल करने का भी उन्हें मौका मिला लेकिन नाकामी हासिल हुई। पिछले महीने Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से उनकी बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ हफ्ते तो लगातार वो बस बैकस्टेज सैगमेंट में दिखाई दिए।

RIKISHI FATU OFF THE TOP पॉडकास्ट पर रिकिशी ने कंपनी द्वारा जे उसो को पुश ना दिए जाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अभी तक एक भी बड़ा टाइटल नहीं जीत पाए है। रिकिशी ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि अगर आगे भी ऐसा ही आलम रहा तो जे AEW की तरफ रुख कर सकते हैं। दिग्गज के अनुसार,

हम पहले से जानते हैं कि बच्चा बहुत अच्छा है। WWE एकमात्र स्थान नहीं है। अगर जे उसो अपना टिकट खुद लिखना चाहते हैं तो फिर शायद वो AEW में भी जा सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में जे उसो को कब मिलेगा उनकी मेहनत का फल?

रिकिशी ने इस बार बहुत बड़ा बयान दिया है। अगर नाराज होकर कभी जे उसो AEW में चले गए तो भूचाल आ जाएगा। फैंस का गुस्सा WWE के ऊपर फूट सकता है। पिछले कुछ समय से लगातार जे को चैंपियन बनाने की मांग चल रही है। WWE द्वारा इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जे उसो अब WWE फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करने में पूरी तरह सक्षम हैं। अगर वो वर्ल्ड चैंपियन बनते हैं तो फिर अच्छा बिजनेस ला सकते हैं। कंपनी शायद इस समय उनके ऊपर भरोसा नहीं कर रही है। देखना होगा कि कब जे को रेड ब्रांड में बड़ी सफलता मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications