NXT के बड़े सुपरस्टार ने Raw और SmackDown को कहा 'बेेकार'

Enter caption

WWE सुपरस्टार लियो रस ने इस समय NXT में धमाल मचाया है। NXT आर्मी की तरफ से रॉ में अटैक उन्होंने किया। पिछले कुछ हफ्तों से वो एक्टिव है। लियो रस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिक्चर शेयर करते हुए रॉ और स्मैकडाउन के बारे में अपना ओपिनियन दिया।

Ad

यह भी पढ़े: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के WWE में 7 साल पूरे करने के बाद उनके करियर में हुई 5 अच्छी और 5 बुरी चीज़ें

लियो रस ने इस पिक्चर के जरिए कहा कि रेड और ब्लू ब्रांड बेकार है और NXT युद्ध के लिए तैयार है। लियो रस पहले रॉ का हिस्सा थे। बॉबी लैश्ले के साथ उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। उन्होंने उन फैंस को भी जवाब दिया जो उन्हें रॉ के दौरान उल्टा बोलते थे।

Ad

लियो रस ने रॉ में आकर शुरूआत में काफी नाम कमाया था। बॉबी लैश्ले के साथ उनकी जोड़ी ने कमाल का काम किया था। फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे। हालांकि बैकस्टेज उनका स्वभाव अच्छा नहीं था। इसकी शिकायत कई सुपरस्टार्स ने की थी। जिस वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा था। इस समय वो NXT का हिस्सा है। हालांकि विंस मैकमैहन भी उनसे नाराज चल रहे थे क्योंकि वो अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। अब NXT में लियो रस काफी अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस उनके प्रदर्शन से काफी खुश है। सर्वाइवर सीरीज का सभी को इंतजार है। और फैंस देखना चाहते हैं कि वो मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स के साथ किस तरह से फाइट करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications