WWE के भारत में हुए सभी शोज़ और उनके मेन इवेंट मैचों पर एक नजर 

WWE ने भारत में कई शोज़ का आयोजन किया है
WWE ने भारत में कई शोज़ का आयोजन किया है

WWE अलग-अलग देशों में शोज़ का आयोजन करता है। भारत में WWE को काफी पसंद किया जाता है और इसी कारण कंपनी ने कुछ मौकों पर भारत में शोज़ का आयोजन किया है। WWE ने भारत में अभी तक 4 टूर किए हैं और इस दौरान उनके अब तक 7 शोज़ देखने को मिल गए हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के भारत में सभी शोज़ और मेन इवेंट्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

WWE के भारत में हुए सभी शोज़ और मेन इवेंट मैचों पर एक नजर

- 2 फरवरी 1996 को भारत में पहली बार WWE का टूर हुआ था। इस दौरान मेन इवेंट में ब्रेट हार्ट और टानाका के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था।

- दूसरी बार 22 नवंबर 2002 को Raw ब्रांड का भारत में इवेंट हुआ था। इस शो का आयोजन नई दिल्ली में देखने को मिला था और यहां मेन इवेंट में केन और टेस्ट के बीच मुकाबला बुक किया गया था। इस मुकाबले में केन को एक बड़ी जीत मिली थी।

- दूसरे टूर के दौरान ही 23 नवंबर को फिर WWE का शो देखने को मिला। इस बार इवेंट महाराष्ट्र के मुंबई शहर में देखने को मिला था। इस खास शो के मेन इवेंट में क्रिश्चियन और क्रिस जैरिको ने टीम बनाकर जैफ हार्डी और रॉब वैन डैम के खिलाफ मैच लड़ा था।

- अगले ही दिन यानी 24 नवंबर 2002 को WWE का भारत के उस समय का अंतिम इवेंट देखने को मिला। यह इवेंट बेंगलुरु में हुआ और इसमें केन और क्रिस जैरिको ने मेन इवेंट किया था।

- सालों बाद एक बार फिर WWE की भारत में वापसी हुई। 15 जनवरी 2016 को दिल्ली में WWE का लाइव इवेंट देखने को मिला था। रोमन रेंस और बिग शो के बीच यहां मेन इवेंट में मैच हुआ था और रेंस की बड़ी जीत हुई थी।

- 16 जनवरी 2016 को दिल्ली में ही फिर लाइव इवेंट बुक किया गया था। यहां रोमन रेंस और रुसेव के बीच एक सिंगल्स मैच बुक किया गया था। रोमन रेंस ने यहां जीत दर्ज करते हुए अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को रिटेन किया था।

- भारत में WWE का अंतिम शो 9 दिसंबर 2017 को देखने को मिला था। WWE ने यह शो भी नई दिल्ली में आयोजित किया था। ट्रिपल एच और जिंदर महल मेन इवेंट में नजर आए और यहां द गेम ने एक बड़ी जीत हासिल की थी।

youtube-cover

WWE को भारत में इवेंट बुक किए हुए लंबा समय हो गया है। अब एक या दो सालों के अंदर WWE की भारत में वापसी देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications