WWE में Seth Rollins द्वारा जीती गई सभी चैंपियनशिप पर एक नज़र: Roman Reigns और Brock Lesnar को हराकर बने थे चैंपियन

Ujjaval
WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं
WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं

Set Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Set Rollins) को मौजूदा समय में कंपनी ही नहीं बल्कि रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। इस दिग्गज सुपरस्टार ने 2012 में डेब्यू किया था और उन्होंने पिछले एक दशक में अपना बड़ा नाम बनाया है। इस दौरान उन्होंने कई टाइटल्स पर भी कब्जा किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सैथ रॉलिंस ने WWE में किस चैंपियनशिप को कब-कब जीता है।

Ad

WWE में सैथ रॉलिंस द्वारा जीती गई सभी चैंपियनशिप

- सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने Extreme Rules 2013 में डेनियल ब्रायन और केन को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

- WrestleMania 31 में सैथ रॉलिंस ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था और वो यहां पर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को हराकर WWE चैंपियन बने थे।

youtube-cover
Ad

- सैथ रॉलिंस ने जॉन सीना को SummerSlam 2015 में हराया था और यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीत लिया था।

- Money in the Bank 2016 में सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस पर एक चौंकाने वाली जीत मिली थी और इसी के साथ वो नए WWE चैंपियन बने थे।

- डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस ने मिलकर SummerSlam 2017 में शेमस और सिजेरो को पराजित करके Raw टैग टीम टाइटल्स जीते थे।

- 25 दिसंबर 2017 को Raw में सैथ रॉलिंस और जेसन जॉर्डन ने मिलकर शेमस और सिजेरो को हरा दिया था। इसी के साथ वो नए चैंपियंस बन गए थे।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 34 में सैथ रॉलिंस ने एक ट्रिपल थ्रेट मैच में द मिज़ और फिन बैलर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी।

- डॉल्फ ज़िगलर अपने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ SummerSlam 2018 में डिफेंड कर रहे थे। यहां सैथ ने जीत हासिल करके चैंपियनशिप जीत ली थी।

- 22 अक्टूबर 2018 को Raw के एपिसोड में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस ने डॉल्फ ज़िगलर और ड्रू मैकइंटायर को हराकर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था।

- सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 35 में यूनिवर्सल टाइटल मैच हुआ था। इस मुकाबले में रॉलिंस जीत हासिल करते हुए अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

youtube-cover
Ad

- SummerSlam 2019 में ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस ने दोबारा यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

- सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ टीम बनाकर 19 अगस्त 2019 को OC को हराकर Raw टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था।

- 20 जनवरी 2020 को Raw के एक एपिसोड में सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी ने मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी।

- सैथ रॉलिंस ने 10 अक्टूबर 2022 को Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। ब्रॉक लैसनर ने लैश्ले पर जबरदस्त हमला किया था और इसी चीज़ का फायदा रॉलिंस ने उठाया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications