WWE में 2022 में वापसी करने वाले सभी Superstars की लिस्ट: जानिए कितने और किन रेसलर्स का हुआ रिटर्न

Ujjaval
WWE में इस साल कई स्टार्स की वापसी हुई
WWE में इस साल कई स्टार्स की वापसी हुई

WWE: WWE के लिए साल 2022 काफी तगड़ा रहा है। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है। लगभग 35 रेसलर्स ने इस साल अपने रिटर्न से फैंस का दिल जीता है। 2022 में कई बड़े रिटर्न देखने को मिले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम साल 2022 में WWE में हुए सभी सुपरस्टार्स के रिटर्न को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

WWE में साल 2022 में वापसी करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

- द मिज़ और ऐज के बीच Day 1 में मैच हुआ था। इस मैच में मरीस की इंटरफेरेंस हो रही थी और इसी कारण बेथ फीनिक्स ने वापसी करके उन्हें भगाया था।

youtube-cover
Ad

- 14 जनवरी 2022 को SmackDown के एपिसोड में लीटा ने वापसी की थी और उनका यहां इंटरव्यू देखने को मिला था।

- विमेंस Royal Rumble 2022 मैच में ब्री बैला, निकी बैला, मिकी जेम्स और रोंडा राउजी ने शानदार रिटर्न किया था।

- मेंस Royal Rumble 2022 मैच के दौरान बैड बनी की शानदार वापसी हुई थी।

- कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस के सरप्राइज विरोधी के रूप में वापसी की थी और बड़ी जीत हासिल की थी।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 38 में ही स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने वापसी की थी और केविन ओवेंस को हराया भी था।

- 25 अप्रैल 2022 को Raw के एपिसोड में ओस्का ने वापसी करके बैकी लिंच को कंफ्रंट किया था। इसी शो के दौरान मुस्तफा अली ने भी वापसी की थी और वो मिज़ टीवी सैगमेंट का हिस्सा बने थे।

- लेसी एवंस ने 6 मई 2022 को शानदार हाइप के बाद रिटर्न किया था।

- Raw के 9 मई 2022 के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस ने वापसी की थी और सोन्या डेविल के खिलाफ बड़े मैच में जीत हासिल की थी।

- जॉन सीना ने 27 जून 2022 को Raw के एपिसोड में WWE डेब्यू की 20वीं सालगिरह को मनाने के लिए रिटर्न किया था।

youtube-cover
Ad

- SummerSlam 2022 में बेली, इयो स्काई और डकोटा काई ने वापसी करके बियांका ब्लेयर को कंफ्रंट किया था।

- ऐज ने SummerSlam 2022 में वापसी करके फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट से धोखे का बदला लिया था।

- 5 अगस्त 2022 को SmackDown में कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने चौंकाने वाला रिटर्न किया था। क्रॉस ने ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया था।

- डेक्सटर लूमिस ने 8 अगस्त 2022 को Raw में वापसी की थी।

youtube-cover
Ad

- Hit Row ने SmackDown के 12 अगस्त 2022 के एपिसोड में वापसी करके लोकल स्टार्स को हराया था।

- 22 अगस्त 2022 को लंबे इंतजार के बाद आखिर जॉनी गार्गानो की वापसी देखने को मिली।

- ब्रॉन स्ट्रोमैन ने 5 सितंबर 2022 को Raw में वापसी करके ढेरों स्टार्स की बुरी हालत कर दी थी।

- 26 सितंबर 2022 को कैंडिस लेरे ने रिटर्न किया था और उन्होंने निकी A.S.H को हरा दिया था।

- WWE Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने लंबे बिल्डअप और हाइप के बाद रिटर्न कर लिया था।

- ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने 10 अक्टूबर 2022 को वापसी करके एजे स्टाइल्स का साथ जजमेंट डे के खिलाफ दिया था। इसी शो के दौरान ब्रॉक लैसनर ने वापसी करके बॉबी लैश्ले पर हमला किया था।

youtube-cover
Ad

- इलायस ने 17 अक्टूबर 2022 के Raw के एपिसोड में वापसी की थी।

- निकी A.S.H ने निकी क्रॉस के रूप में 24 अक्टूबर 2022 को रिटर्न किया था।

- 28 अक्टूबर 2022 को एमा की चौंकाने वाली वापसी हुई थी और उन्होंने रोंडा राउजी को चैलेंज किया था।

- मिया यिम ने 7 नवंबर 2022 को Raw में आकर रिया रिप्ली पर अटैक किया था।

- वैलहाला (साराह लोगन) और वाइकिंग रेडर्स का 11 नवंबर 2022 को SmackDown में रिटर्न हुआ था और उन्होंने Hit Row और लिगाडो डेल फैंटासमा की बुरी हालत कर दी थी।

- बैकी लिंच ने 25 नवंबर 2022 को SmackDown में वापसी करके सभी को चौंका दिया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications