WWE द्वारा 2025 में अब तक निकाले गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: भारतीय मूल के पूर्व चैंपियन का भी कटा पत्ता

Ujjaval
कई स्टार्स को निकाला गया है (Photo: WWE.com)
कई स्टार्स को निकाला गया है (Photo: WWE.com)

List Released Stars 2025: WWE से हर साल सुपरस्टार्स रिलीज किए जाते हैं और इसमें कुछ बड़े नाम भी मौजूद हैं। 2025 में भी यही चीज जारी रही है और कुछ टैलेंटेड रेसलर्स को WWE ने निकालने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले तक सिर्फ एक ही स्टार रिलीज किया गया था लेकिन पिछले एक दिन में लिस्ट में कुछ अन्य नाम भी जुड़ चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 2025 में निकाले गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

2025 में WWE से रिलीज किए गए सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

Ad

- ड्यूक हुडसन: जनवरी 2025

- एकम और रेज़ार (AOP): 7 फरवरी 2025

- पॉल एलरिंग: 7 फरवरी 2025

- सेड्रिक एलक्जेंडर: 7 फरवरी 2025

- ब्लेयर डेवनपोर्ट: 7 फरवरी 2025

- आईला डौन: 8 फरवरी 2025

- जियोवानी विंची: 8 फरवरी 2025

- ल्यूक गैलोज़: 8 फरवरी 2025

- कार्ल एंडरसन: 8 फरवरी 2025

भारतीय मूल के एकमात्र स्टार और पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन एकम WWE में थे लेकिन उनका भी पत्ता कट गया है। सोन्या डेविल ने खुद को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्योर फ्यूजन कलेक्टिव की लीडर सोन्या का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था और WWE ने उन्हें बता दिया था कि वो नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं करने वाले हैं। इसी कारण कुछ हफ्तों में उनकी डील खत्म हो जाएगी और इसके बाद वो किसी भी जगह पर जाकर काम कर पाएंगी।

WWE से रिलीज के बाद सुपरस्टार्स को कितने समय तक एक्शन से रहना होगा दूर?

WWE द्वारा जब भी किसी स्टार को रिलीज किया जाता है, तो फिर उसके पास नॉन-कम्पीट क्लॉज़ होता है। NXT स्टार्स के लिए यह 30 दिन, वहीं मेन रोस्टर रेसलर्स के लिए 90 दिन का होता है। इसके तहत अगर कोई स्टार WWE से निकाला जाता है, तो उसे 90 दिनों तक किसी अन्य कंपनी में जाकर काम करने की अनुमति नहीं है। वो लगभग तीन महीने तक इंतजार करने के बाद अपना अगला कदम रख सकता है। इसी वजह से अब जिन-जिन स्टार्स को रिलीज किया गया है, उन्हें इस नॉन-कम्पीट क्लॉज़ का पालन करना होगा। हालांकि, सोन्या डेविल एकमात्र ऐसी स्टार हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के तुरंत बाद किसी अन्य कंपनी में जा सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications