WWE में दो साल पहले यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद Roman Reigns से चैंपियनशिप मैच में हार चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा Superstars, जानिए कौन है इस लिस्ट में शामिल?

WWE
WWE में आखिर रोमन रेंस को कौन हरा पाएगा?

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) 30 अगस्त को अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके बाद से उन्हें चैंपियन बने हुए 730 से ऊपर दिन हो गए हैं। हालांकि कोई भी सुपरस्टार ट्राइबल चीफ को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में कामयाब नहीं हुआ है।

रोमन रेंस ने पिछले दो सालों में 23 मौकों पर अपनी चैंपियनशिप को SmackDown और प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड किया है। इसमें 22 मौकों पर रेंस की ही जीत हुई है और एक मौके पर DQ के जरिए वो हारे थे, लेकिन चैंपियनशिप रिटेन करने में कामयाब हुए। हेड ऑफ द टेबल ने ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, गोल्डबर्ग, ऐज समेत 13 सुपरस्टार्स को इस बीच शिकस्त दी है। वो एक दर्जन से ज्यादा रेसलर्स को हरा चुके हैं।

आपको बता दें कि डेनियल ब्रायन को रेंस ने सबसे ज्यादा 4, केविन ओवेंस, ब्रॉक लैसनर को 3-3 बार, जे उसो, ऐज, फिन बैलर को 2-2 बार हराया है। इसके अलावा जॉन सीना, गोल्डबर्ग, ब्रॉन स्ट्रोमैन, रे मिस्टीरियो, रिडल, सैमी ज़ेन और सिजेरो उनसे एक-एक बार हारे हैं।

WWE में पिछले दो सालों में रोमन रेंस से कौन-कौन से सुपरस्टार्स और कब हारे हैं?

1- WWE Clash of the Champions 2020 - जे उसो

2- WWE SmackDown, 16 अक्टूबर 2016 - ब्रॉन स्ट्रोमैन

3- WWE Hell in a Cell 2020 - जे उसो

4- WWE TLC 2020: केविन ओवेंस

5- WWE SmackDown, 25 दिसंबर 2021 - केविन ओवेंस

6- WWE Royal Rumble 2021: केविन ओवेंस

7- WWE Elimination Chamber 2021: डेनियल ब्रायन

8- WWE Fastlane 2021: डेनियल ब्रायन

9- WWE WrestleMania 38: डेनियल ब्रायन और ऐज

10- WWE SmackDown, 30 अप्रैल 2021 - डेनियल ब्रायन

11- WWE WrestleMania Backlash - सिजेरो

12- WWE SmackDown, 18 जून 2021 - रे मिस्टीरियो

13- WWE Money in the Bank 2021: ऐज

14- WWE SummerSlam: जॉन सीना

15- WWE SmackDown, 3 सितंबर 2021 - फिन बैलर

16- WWE Extreme Rules 2021: डीमन 'फिन बैलर'

17- WWE Crown Jewel 2021: ब्रॉक लैसनर

18- WWE SmackDown, 3 दिसंबर 2021 - सैमी ज़ेन

19- WWE Elimination Chamber 2022: गोल्डबर्ग

20 - WWE WrestleMania 38: ब्रॉक लैसनर

21- WWE SmackDown, 17 जून 2022 - रिडल

22- WWE SummerSlam 2022: ब्रॉक लैसनर

(नोट: इसमें Royal Rumble 2022 में हुआ मुकाबला शामिल नहीं है, क्योंकि सैथ रॉलिंस के खिलाफ DQ से उन्हें हार मिली थी।)

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।