WWE में Roman Reigns से अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने वाले सभी Superstars की लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

WWE
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में Roman Reigns से कौन-कौन हार चुुका है?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की और उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए एक साल से ऊपर हो गया है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने इतिहास रचा था। आपको बता दें कि रेंस ने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराते हुए दोनों चैंपियनशिप को यूनिफाई किया था।

Ad

इस बीच Roman Reigns ने पिछले 369 दिनों में कई सुपरस्टार्स को शिकस्त देकर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। इसमें काफी चौंकाने वाले स्टार्स के नाम भी शामिल हैं और इस आर्टिकल में हम ट्राइबल चीफ के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में लड़े गए सभी मैचों के ऊपर नज़र डालने वाले हैं।

WWE में Roman Reigns ने किन सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड की है अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप?

#) WWE SmackDown, 17 जून 2022: रोमन रेंस ने मैट रिडल को पिनफॉल के जरिए हराते हुए अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था। इसी के साथ रेंस जबतक चैंपियन हैं रिडल उन्हें चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर सकते हैं।

#) WWE SummerSlam 2022: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। रेंस ने लैसनर को शिकस्त देते हुए अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया और बीस्ट के साथ अपनी दुश्मनी को खत्म किया था।

Ad

#) WWE Clash at the Castle 2022: रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच कार्डिफ में मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में रेंस को सोलो सिकोआ की मदद से जीत मिली और उन्होंने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

#) WWE Crown Jewel 2022: रोमन रेंस को लोगन पॉल ने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। हालांकि इस मुकाबले में भी ट्राइबल चीफ की जीत हुई।

#) WWE Royal Rumble 2023: हेड ऑफ द टेबल का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस के खिलाफ हुआ। इस मुकाबले में Roman Reigns की जीत हुई।

#) WWE Elimination Chamber 2023: रोमन रेंस ने मॉन्ट्रियल में सैमी ज़ेन के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इस मैच में जीत रोमन रेंस की हुई थी और उन्होंने टाइटल को रिटेन किया।

#) WWE WrestleMania 39: Roman Reigns ने इस साल मेनिया के मेन इवेंट में कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ की मदद से शिकस्त दी और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications