WWE में SmackDown विमेंस चैंपियन बनने वाली सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट: Ronda Rousey ने रचा इतिहास

WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को कई विमेंस स्टार्स ने जीता है
WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को कई विमेंस स्टार्स ने जीता है

WWE में इस समय कई सारे टाइटल्स मौजूद हैं। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड दोनों में अलग-अलग चैंपियनशिप्स हैं। इस दौरान SmackDown के पास अपनी विमेंस चैंपियनशिप हैं। इस चैंपियनशिप को लाए हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। कई सारी विमेंस सुपरस्टार्स ने अब तक इस टाइटल को जीत लिया है।

WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

साल 2016 में WWE के अंदर ड्राफ्ट का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्य विमेंस चैंपियनशिप Raw के पास चली गई थीं। SmackDown के पास कोई विमेंस टाइटल नहीं था। इसी वजह से WWE ने ब्लू रंग के नए टाइटल को लाने का निर्णय लिया। इसके बाद एक टूर्नामेंट देखने को मिला। इसमें बैकी लिंच ने जीत दर्ज की और वो WWE इतिहास की सबसे पहली SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई थीं। यह रही सभी SmackDown विमेंस चैंपियंस की लिस्ट:

- बैकी लिंच: Backlash (11 सितंबर 2016)

- एलेक्सा ब्लिस: TLC (4 दिसंबर 2016)

- नेओमी: Elimination Chamber (12 फरवरी 2017)

चोट के कारण चैंपियनशिप खाली कर दी गई

- एलेक्सा ब्लिस: SmackDown (21 फरवरी 2017)

- नेओमी: WrestleMania 33 (2 अप्रैल 2017)

- नटालिया: SummerSlam (20 अगस्त 2017)

- शार्लेट फ्लेयर: SmackDown (14 नवंबर 2017)

- कार्मेला: SmackDown (10 अप्रैल 2018): Money in the Bank कैश-इन

- शार्लेट फ्लेयर: SummerSlam (19 अगस्त 2018)

- बैकी लिंच: Hell in a Cell (16 सितंबर 2018)

- असुका: TLC (16 दिसंबर 2018)

- शार्लेट फ्लेयर: SmackDown (26 मार्च 2019)

- बैकी लिंच: WrestleMania 35 (8 अप्रैल 2019)

- शार्लेट फ्लेयर: Money In The Bank: (19 मई 2019)

- बेली: Money In The Bank: (19 मई 2019): Money in the Bank कैश-इन

- शार्लेट फ्लेयर: Hell in a Cell (6 अक्टूबर 2019)

- बेली: SmackDown (11 अक्टूबर 2019)

- साशा बैंक्स: Hell in a Cell (25 अक्टूबर 2020)

- बियांका ब्लेयर: WrestleMania 37 नाईट 1 (10 अप्रैल 2021)

- बैकी लिंच: SummerSlam (21 अगस्त 2021)

-शार्लेट फ्लेयर: SmackDown (22 अक्टूबर 2021)

-रोंडा राउजी: WrestleMania Backlash (9 मई 2022)

(नोट: आर्टिकल लिखने के समय तक रोंडा राउजी के पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मौजूद है। आने वाले समय में टाइटल चेंज देखने को मिल सकता है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links