WWE Crown Jewel में हुए Roman Reigns vs Logan Paul मैच ने रचा इतिहास, सऊदी अरब की धरती पर नया रिकॉर्ड किया कायम

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी

Roman Reigns: WWE Crown Jewel में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच धमाकेदार मैच हुआ था। दोनों के बीच ये मैच बहुत लंबा हुआ था। इस मैच में लोगन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रेंस की उन्होंने हालत खराब कर दी थी। हालांकि अंत में जैसे-तैसे रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन कर ली। दोनों के बीच हुए इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड भी बन गया।

Ad

WWE Crown Jewel में हुए चैंपियनशिप मैच ने बनाया खास रिकॉर्ड

दरअसल इन दोनों के बीच 24 मिनट और 50 सेकेंड का मैच हुआ। सऊदी अरब में आज तक कोई भी चैंपियनशिप मैच इतने लंबे समय तक नहीं गया। रेंस और पॉल के बीच हुए इस मैच ने सऊदी अरब की धरती पर इतिहास रच दिया। पहले ये रिकॉर्ड सैथ रॉलिंस और ब्रे वायट के पास था। दोनों के बीच साल 2019 में 21 मिनट और 21 सेकेंड का मैच हुआ।

वैसे कई लोगों को पहले लगा था कि लोगन इतनी देर तक रोमन के सामने टिक नहीं पाएंगे। WWE में ये उनका तीसरा मुकाबला था। कंपनी ने इस बार बहुत बड़ा पुश उन्हें दिया था। पॉल बॉक्सिंग बैकग्राउंड से आते हैं। इस वजह से ही उन्हें मदद मिली और मैच को वो लगभग 25 मिनट तक ले जा पाए।

Ad

लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच हुए मैच की सभी लोगों ने तारीफ की। खासतौर पर पॉल ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। इस मैच में द उसोज, सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी भी रही। लोगन पॉल का साथ देने उनके भाई जेक पॉल भी आए। द उसोज और सिकोआ की मदद से ही रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर पाए। कई बार तो ऐसा लगा था कि रेंस अपनी चैंपियनशिप हार जाएंगे। चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद रेंस बहुत ही भावुक हो गए थे। वो पॉल हेमन के गले लग गए थे। उन्हें भी पता था कि मैच जीतने में इस बार बहुत मेहनत लगी। वहीं हार के बाद लोगन पॉल बहुत निराश नज़र आए।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications