WWE Crown Jewel में फेमस Superstar को मिलेगा भाई का सपोर्ट, Roman Reigns की बादशाहत पर बढ़ा खतरा?

..
WWE Crown में Jewel में जेक पॉल नज़र आए
WWE Crown में Jewel में जेक पॉल नज़र आए

Crown Jewel: WWE सुपरस्टार और मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल (Logan Paul) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 में होने वाला है। मिडिल ईस्ट में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में अब कुछ घंटे ही बचे हैं। लोगन के भाई जेक पॉल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नज़र आए थे।

Ad

रोमन रेंस पिछले दो सालों से वर्ल्ड चैंपियन हैं और लंबे समय से उन्हें कोई भी पिन नहीं कर पाया है। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कई बड़े सुपरस्टार्स और दिग्गजों को हराया है। Crown Jewel में रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे।कई रेसलिंग के जानकार और फैंस का मानना है कि लोगन को इस मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि सोशल मीडिया स्टार जेक पॉल अपने भाई लोगन पॉल की मदद के लिए सऊदी शो में दिखाई दे सकते हैं। Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि जेक सऊदी में दिखने वाले हैं। शो के थोड़े समय पहले ही जेक पॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें सऊदी अरब के रियाद की फ्लाइट का बोर्डिंग पास दिखाया गया था। थोड़े समय बाद यह बात कंफर्म हो गई।

वो सऊदी अरब में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे और लोगन का साथ देकर उन्होंने रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था। ट्रिपल एच ने दोनों भाइयों के साथ तस्वीर पोस्ट की।

Ad

लोगन पॉल ने कुछ महीनों पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था

लोगन पॉल ने कुछ ही महीने पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। लोगन ने अपना पहला सिंगल्स मैच मिज़ के खिलाफ SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ा था जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। फैंस ने पॉल की परफॉर्मेंस की सराहना की थी। इसके पहले उन्होंने WrestleMania 38 में अपना WWE डेब्यू किया था।

WWE में आने से पहले लोगन, फ्लॉयड मेवेदर जैसे दिग्गज बॉक्सर के खिलाफ रिंग शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही वो मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications