Seth Rollins के WrestleMania प्रतिद्वंदी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा, कुछ दिन बाद नहीं दिखेगा जलवा?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Logan Paul: WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलासा हुआ है। उन्होंने खुद इस बारे में बड़ी जानकारी दी है। फैंस को भी इस बारे में अब साफ-साफ पता चल जाएगा।

Ad

WrestleMania 38 में उन्होंने इन-रिंग डेब्यू किया था। उन्होंने कंपनी के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। SummerSlam 2022 में पॉल ने द मिज़ को हराया था। इसके बाद Crown Jewel में रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में लोगन ने अच्छा काम किया था। इस साल भी WrestleMania में उनका मैच सैथ रॉलिंस के साथ होगा।

IMPAULSIVE पॉडकास्ट के हालिया शो में लोगन पॉल नज़र आए। अपनी डील के बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने कहा,

WWE के साथ मेरी डील WrestleMania 39 तक की है। मुझे अभी तक अच्छा लगा। ये उन सभी चीजों का प्रतीक है जो मैं अपने पूरे जीवन में कर रहा था। मेरा कॉन्ट्रैक्ट इस साल मेनिया तक रहेगा।

youtube-cover
Ad

लोगन पॉल की डील आगे भी बढ़ाई जा सकती है। वैसे पॉल की बातों से लग रहा है कि वो आगे शायद कुछ समय तक काम नहीं करेंगे। अभी तक जितने भी मैच उन्होंने कंपनी में लड़े सभी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। फैंस ने भी हमेशा उन्हें अपने अंदाज में चीयर किया।

WWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस के साथ होगा तगड़ा मैच

WrestleMania 39 में लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस का मुकाबला अच्छा होगा। इस मुकाबले से पॉल को ज्यादा फायदा होगा। सैथ रॉलिंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को पॉल को मिलेगा। इस राइवलरी को कंपनी ने अभी तक अच्छे से बिल्ड किया है। रॉलिंस के ऊपर लोगन पॉल भारी पड़े हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रॉलिंस ने कहा कि वो लोगन पॉल से बदला लेंगे। रॉलिंस ने पॉल को मेनिया में हराने का दावा भी किया। अब देखना होगा कि दोनों के बीच होने वाला मैच कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications