WWE Crown Jewel से पहले Roman Reigns के दुश्मन ने उनका बनाया भद्दा मजाक, सुनकर गुस्से में आ जाएंगे ट्राइबल चीफ

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई

Logan Paul: WWE Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मुकाबले से पहले पॉल ने रेंस का मजाक उड़ाया है। एक इंटरव्यू में पॉल ने रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रखी। शायद लोगन की इस बात को सुनकर रेंस भी गुस्सा हो जाएंगे।

Ad

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने दिया बहुत बड़ा बयान

लोगन पॉल ने अभी तक WWE में 2 मैच लड़े हैं। दोनों ही मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है। Out of Character पॉडकास्ट पर लोगन पॉल ने रोमन रेंस को लेकर कहा,

मैं अपने आपको टेबल कहना कभी बंद नहीं करूंगा। मैं टेबल हूं। क्यों मुझे फॉलो करना चाहिए। रोमन रेंस द ट्राइबल चीफ हैं। वो WWE के फेस है। रेंस हेड ऑफ द टेबल है। मैं टेबल हूं। अगर आप मुझे इस समीकरण से निकाल देंगे, और रोमन रेंस हेड ऑफ द टेबल है, और वहां कोई टेबल नहीं है, ऐसा लगेगा कि एक चेयर पर सिर्फ आदमी बैठा है। बड़े टैटू के साथ बैठा हुआ इंसान एक्वामैन जैसा दिखेगा।
Ad

लोगन पॉल और रोमन रेंस की राइवलरी को शानदार अंदाज में अभी तक बिल्ड किया गया है। आगे भी इस राइवलरी में अब बहुत मजा आएगा। वैसे कहा जा रहा है कि Crown Jewel 2022 में होने वाले मुकाबले में रेंस अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे। लोगन पॉल भी रेंस को अच्छी टक्कर दे सकते हैं। WWE ने मैच को रोमांचक बनाने के लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा।

पॉल को सैमी ज़ेन, सोलो सिकोआ और द उसोज से भी सचेत रहना पड़ेगा। खासतौर पर मुकाबले में सैमी आकर कुछ ना कुछ बवाल जरूर काट सकते हैं। खैर इस मुकाबले का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि दोनों सुपरस्टार्स इस मैच को किस अंदाज में खत्म करेंगे। पॉल के पास भी WWE में अपना प्रभुत्व जमाने का ये अच्छा मौका होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications