28 साल के WWE रेसलर की पीठ पर लगी चोट के निशान सामने आए, Money in the Bank में खतरनाक मूव से सभी को किया था हैरान

Pankaj
wwe cover image

Logan Paul: WWE Money in the Bank का समापन हो गया। फैंस को इस शो में मेंस लैडर मैच भी देखने को मिला। लोगन पॉल (Logan Paul) भी इस मुकाबले का हिस्सा थे। वो ब्रीफकेस हासिल करने में नाकाम रहे। हालांकि उनके प्रदर्शन की सराहना भी हो रही है। कुछ अच्छे मूव्स दिखाकर उन्होंने फैंस का दिल जीता।

Ad

लोगन पॉल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसका समापन रिकोशे के साथ एक खतरनाक मौके के साथ हुआ। लोगन पॉल को चोट भी लगी और उनके निशान पड़ गए। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने निशान दिखाए।

मेंस लैडर मैच में रिकोशे, शिंस्के नाकामुरा, बुच, सैंटोस इस्कोबार, एलए नाइट, डेमियन प्रीस्ट और लोगन पॉल ने हिस्सा लिया। सभी सुपरस्टार्स ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। प्रीस्ट ने अंत में जीत हासिल की। बुच, लोगन पॉल और रिकोशे ने लैडर में कुछ तगड़े मूव्स फैंस को दिखाए। खासतौर पर रिकोशे ने बेहतरीन काम किया।

मैच के अंत में पॉल ब्रीफकेस जीतने के करीब थे जब नाइट ने उन्हें लैडर से धक्का दे दिया जिसपर रिकोशे और वो चढ़े थे। दोनों रोप्स पर गिर गए थे। इसके बाद रिकोशे ने पॉल को स्पेनिश फ्लाई मारकर बाहर टेबल पर गिरा दिया। ये मूव देखकर सभी हैरान रह गए थे। लोगन पॉल के लिए ये बहुत ही कठिन लैंडिंग थी। WWE के अधिकारियों ने तुरंत यूट्यूब सनसनी की जांच की कि क्या वो ठीक है।

Ad

लोगन पॉल के पीठ पर कुछ चोट के निशान आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड की। साथ ही I like this sport लिखा।

Ad

WWE रिंग में लोगन पॉल अब कब दिखेंगे?

वैसे पहले कहा जा रहा था कि लोगन पॉल लैडर मैच को जीतेंगे। एलए नाइट का नाम भी लिया जा रहा था। हालांकि अंत में WWE ने अंत में अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। नाइट को फैंस ने गजब के अंदाज में चीयर किया, तब लगा था कि वो ब्रीफकेस जीत सकते हैं। खैर अब देखना होगा कि लोगन पॉल अगली बार WWE रिंग में कब नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications