WWE News: Royal Rumble 2022 में WWE दिग्गज Ronda Rousey की होगी सरप्राइज एंट्री, मौजूदा रिपोर्ट में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा?

WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। Royal Rumble 2022 में रोंडा राउजी की जोरदार एंट्री हो सकती हैं। मौजूदा रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE ने रोंडा राउजी के नाम पर चर्चा की है। ब्रायन एल्वारेज ने पहले अपनी रिपोर्ट में कहा कि रोंडा राउजी की रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में वापसी हो सकती है। अब डेव मैल्टजर ने भी अपनी रिपोर्ट में मुहर लगा दी है। मैल्टजर ने रोंडा राउजी के रेसलमेनिया (WrestleMania) प्लान को लेकर भी बड़ी बात कही है।

WWE Royal Rumble 2022 में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

फाइटफुल सलेक्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में बहुत बड़ी खबर रोंडा राउजी को लेकर दी। रिपोर्ट के अनुसार वापसी के लिए रोंडा राउजी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WWE अभी उनकी वापसी को लेकर संशय में है। इस लिहाज से देखा जाए तो Royal Rumble 2022 में उनकी वापसी तय लग रही है।

WWE में रोंडा राउजी ने Royal Rumble 2018 में डेब्यू किया था। इसके बाद अपने काम से रोंडा राउजी ने सभी को प्रभावित किया था। WrestleMania 34 में रोंडा राउजी ने इन-रिंग डेब्यू भी किया। कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर रोंडा राउजी ने ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को हराया था। SummerSlam 2018 में रोंडा राउजी ने अपने WWE करियर में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया था। एलेक्सा ब्लिस को हराकर रोंडा राउजी ने Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद रोंडा राउजी का चैंपियनशिप रन भी शानदार रहा। निकी बैला, साशा बैंक्स, मिकी जेम्स जैसे दिग्गजों को हराकर उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

WrestleMania 35 के मेन इवेंट में Raw विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी, SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के बीच मैच हुआ था। ये एक विनर टेक ऑल मुकाबला था। इस मैंच में बैकी लिंच ने जीत हासिल कर दोनों चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। इसके बाद से रोंडा राउजी अभी तक WWE में नजर नहीं आईं। फैंस अब रिंग में उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links