CM Punk के WWE फ्यूचर को लेकर अपडेट, मौजूदा चैंपियन को देंगे चुनौती, हुआ बड़ा खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर खबर (Photo: WWE.com)

CM Punk WWE Future: WWE Bad Blood 2024 बहुत ही शानदार रहा था। वहां पर सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर ने Hell in a Cell मैच लड़ा था। इस खतरनाक मैच में पंक ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में अंतिम बार पंक नज़र आए थे। उन्होंने कहा था कि वो अब कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे। द बेस्ट इन द वर्ल्ड का अगला कदम क्या होगा और वो कब वापसी करेंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। अब एक बड़ा अपडेट उन्हें लेकर सामने आ रहा है।

Raw में सीएम पंक ने कहा था कि ड्रू मैकंटायर के साथ हुए खतरनाक मैच के बाद वो ठीक नही हैं। पंक ने कहा कि जब भी संभव होगा वो वापसी करेंगे। उन्होंने इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। इस साल की शुरूआत में भी उन्हें इंजरी आ गई थी। उस वजह से उन्हें लंबे समय तक एक्शन से बाहर रहना पड़ा था। WWE SummerSlam में मैकइंटायर के साथ उन्होंने मैच लड़ा था। इसमें सैथ रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद Bash In Berlin में दोनों के बीच स्ट्रैप मैच हुआ था।

WrestlePurists' Raw Review के हालिया एडीशन के दौरान इबौ ने बताया कि पंक द्वारा Survivor Series में गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने की योजना है। अब अगर खबरें सही साबित होती हैं तो ये कहा जा सकता है कि पंक अपनी WWE वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं। यहां से ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे जाकर उनके लिए बड़े प्लान कंपनी के पास हैं।

WWE SummerSlam 2024 में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस के ऊपर भी किया था हमला

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। WWE SummerSlam 2024 में मैच के दौरान रॉलिंस के ऊपर पंक ने अटैक किया था। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया। रॉलिंस के ऊपर इतना खतरनाक अटैक हुआ कि वो कुछ समय के लिए बाहर हो गए थे। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने वापसी की है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications