WWE को छोड़कर जाने वाले पूर्व चैंपियन के फ्यूचर को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट, Raw में खतरनाक रेसलर ने किया था जानलेवा हमला

क्या WWE के पूर्व चैंपियन अगले हफ्ते भी रेड ब्रांड में नज़र आएंगे?
क्या WWE के पूर्व चैंपियन अगले हफ्ते भी रेड ब्रांड में नज़र आएंगे?

Ricochet WWE Future: WWE फ्यूचर को लेकर इस समय रिकोशे (Ricochet) काफी चर्चा में चल रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि रिकोशे AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने जा रहे हैं लेकिन बैकस्टेज से अब नई जानकारी सामने आ गई है। अब ऐसा लग रहा है कि आगे कुछ भी हो सकता है।

Ad

रिकोशे का इस समर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। पिछले हफ्ते उन्होंने कंपनी को नोटिस दे दिया। इसके बाद कई लोगों ने कहा कि वो AEW के साथ जाएंगे। ये भी बताया गया कि कंपनी ने उन्हें बाहर करने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें उनका स्पीड चैंपियनशिप हारना शामिल था।

ये भी कहा गया था कि ब्रॉक ब्रेकर उन्हें टीवी से राइट ऑफ करेंगे। Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में ऐसा देखने को भी मिला। ब्रेकर ने रिकोशे की बहुत ही बुरी हालत बैकस्टेज में की। Raw में बाद में एक और बैकस्टेज सैगमेंट प्रसारित हुआ। सामंथा इरविन को रिकोशे के साथ एंबुलेंस में जाते देखा गया। रिकोशे की WWE कंडीशन पर एक प्री-Raw बैकस्टेज अपडेट सामने आया है।

दरअसल रिंगसाइड में रिकोशे के आने के बाद से कई लोगों को लगा था कि वो नहीं जा रहे हैं। बाद में बैकस्टेज सैगमेंट से पता चला कि वो अब कंपनी को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, बैकस्टेज खबरों के अनुसार रिकोशे का WWE रन अभी खत्म नहीं हुआ है।

youtube-cover
Ad

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार रिकोशे का एक और अपीयरेंस Raw में देखने को मिल सकता है। इस पर चर्चा की जा रही है। इसका कारण ये है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने में अभी टाइम है। ऐसा लग रहा है कि रिकोशे के अंतिम प्रतिद्वंदी ब्रेकर होंगे। इसके बाद ही उन्हें लेकर कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

क्या अगले हफ्ते WWE Raw में रिकोशे नज़र आएंगे?

रिकोशे की WWE स्थिति अभी तक पूरी क्लियर नहीं हुई है। अब सामने आई रिपोर्ट ने चौंका दिया है। अगर वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड में नज़र आएंगे तो फिर आगे भी चीजों में बदलाव हो सकता है। उन्हें लेकर आने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा। देखना होगा अब उन्हें लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications