WWE Raw में पूर्व चैंपियन का कार के शीशे पर पटक कर हाल किया गया बेहाल, एंबुलेंस से पहुंचे हॉस्पिटल, गर्लफ्रेंड का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

WWE Raw में खतरनाक स्टार ने बरपाया कहर
WWE Raw में खतरनाक स्टार ने बरपाया कहर

Former Champion Attack On Raw: WWE Raw में अपने खतरनाक प्रदर्शन से मौजूदा समय में ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) कहर ढा रहे हैं। इस हफ्ते तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने WWE सुपरस्टार रिकोशे (Ricochet) का हाल बेहाल कर दिया। आलम ये रहा कि उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

Ad

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर और रिकोशे के बीच मैच हुआ था। उस मुकाबले में भी ब्रेकर ने तबाही मचाई थी। रिकोशे की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। ब्रेकर ने मुकाबला आराम से जीत लिया था। मैच खत्म होने के बाद भी उन्होंने पूर्व स्पीड चैंपियन पर अटैक जारी रखा था। इल्या ड्रैगूनोव ने आकर उन्हें बचाया था।

इस हफ्ते रेड ब्रांड में ब्रेकर का मुकाबला ड्रैगूनोव से हुआ था। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में ब्रॉन ने जीत हासिल की। शो के दौरान एक बार फिर ब्रेकर ने अपना आपा खोया। उन्होंने बैकस्टेज इल्या को प्रोडक्शन के सामान पर जबरदस्त स्पीयर देखकर धराशाई कर दिया।

रिकोशे ने इसके बाद आकर ब्रेकर के ऊपर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। ब्रेकर ने उन्हें खतरनाक अंदाज में कार में पटका और फिर ट्रक पर धकेल कर उनकी हालत खराब कर दी। वो इतने में ही नहीं रूके और उन्होंंने रिकोशे को कार के ग्लास पर जबरदस्त स्लैम दिया।

Ad

WWE ऑफिशियल्स ने आकर ब्रेकर को रोका लेकिन तब तक रिकोशे की हालत खराब हो चुकी थी। उन्हें एंबुलेंस से तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और रिंग अनाउंसर समांथा इरविन भी उनके साथ थीं। समांथा का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रिकोशे की हालत देखकर फैंस भी मायूस नज़र आए।

Ad

क्या WWE टीवी पर अब नज़र नहीं आएंगे रिकोशे?

ये बात अब लगभग तय लग रही है कि रिकोश WWE को अलविदा कह देंगे। पिछले कुछ दिनों से वो काफी चर्चा में चल रहे हैं। एक दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी रिकोशे को WWE टीवी से बाहर करने के लिए ब्रेकर उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं। इस हफ्ते कुछ ऐसा ही देखने को मिला। खैर अब देखना होगा कि रिकोशे को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications