WWE ने एक बड़ा ऐलान किया है। WWE सुपरस्टार मैंडी रोज अब रॉ का हिस्सा रहेंगी। टॉकिंग स्मैक में द मिज ने इस खबर को ब्रेक किया था। इसके बाद WWE ने भी इस बात को कंफर्म किया। स्मैकडाउन में मैंडी रोज और ओटिस की रोमांटिक स्टोरीलाइन बहुत टाइम से चल रही है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। अब सभी को दिमाग में एक ही सवाल है कि मैंडी रोज के रॉ में जाने के बाद इस स्टोरीलाइन का क्या होगा। ट्विटर पर चुप्पी तोड़ते हुए मैंडी रोज ने संदेश दिया है।BREAKING: As revealed by @mikethemiz on @WWENetwork's #TalkingSmack, @WWE_MandyRose has been traded to Monday Night #WWERaw! https://t.co/7JG6oYiOm9 pic.twitter.com/jlXORgCxzZ— WWE (@WWE) September 12, 2020ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातेंमैं रॉ में जा रही हूं। ये अच्छी बात हैं। मैं वहां जाकर और भी बड़ी चीजें करूंगी। जो मैंने प्रदर्शन स्मैकडाउन में किया वो ही रॉ में भी करूंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि मैंं और ओटिस अलग होने वाले हैं तो ऐसा नहीं है। हफ्ते में सात दिन होते हैं और मैं और मिस्टर मनी इन द बैंक हमेशा साथ रहेंगे।pic.twitter.com/4DsgmZd5KQ— Mandy (@WWE_MandyRose) September 12, 2020WWE रॉ में मैंडी रोजWWE में ओटिस और मैंडी रोज की स्टोरीलाइन अभी तक इस साल की सबसे अच्छी स्टोरीलाइन्स में शामिल हैं। मैंडी रोज और ओटिस ने स्मैकडाउन में अपने लव एंगल से सभी को प्रभावित किया। जब से ये स्टोरीलाइन शुरू हुई तब से फैंस का समर्थन भी ओटिस को बहुत मिला। शायद इसी वजह से उन्हें पुश भी दिया गया और वो मनी इन द बैंक विजेता भी बने। रेसलमेनिया 36 में ऑन स्क्रीन इन दोनोंं के प्यार की शुरूआत हुई थी। ओटिस और मैंडी इसके बाद कई सैगमेंट्स में हमेशा नजर आए। सोन्या डेविल और डॉल्फ जिगलर के साथ भी इनकी जबरदस्त फ्यूड रही थी। मैंडी से अलग होने के बाद ओटिस ने भी ट्वीट किया और भावुक नजर आए।You Tell Em My Peach 🍑! 😡 DOZ AND ROZE are COMINNNNNNN’✊🏻 She’s The MOST BEAUTIFUL WOMAN IN THE WORLD 👉🏻 https://t.co/SiCsXhV9ws— OTIS (Dozer) (@otiswwe) September 12, 2020अब हालांकि ये स्टोरीलाइन टूट जाएगी। और रोमांटिक कपल भी ये अलग हो जाएगा। फैंस भी काफी चौंक इस बात से गए है। हालांकि मैंडी ने साफ कहा है कि हम साथ रहेंगे। मैंडी रोज को रॉ में डालने का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। लेकिन उनके जाने से विमेंस डिवीजन को काफी फायदा मिलेगा। पिछले कुछ महीनों से वैसे भी मैंडी रोज को WWE में पुश दिया जा रहा है। इसका फायदा भी मैंडी रोज ने उठाया। समरस्लैम में बड़ा मैच भी उनका हुआ था। अब ओटिस का काम भी बढ़ जाएगा। कहीं ना कहीं उन्हें अब और अच्छा करने की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि अभी तक रोमांटिक स्टोरीलाइन की वजह से फैंस के बीच काफी पंसद वो किए जाते थे। फिलहाल ओटिस के पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी है।ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ