मार्क हेनरी की कुल कमाई और संपत्ति (Mark Henry Net Worth)

Last Modified Feb 1, 2023 10:32 IST

पूर्व WWE सुपरस्टार मार्क हेनरी की कुल कमाई और संपत्ति

मार्क हेनरी एक अमेरिकन हैं जोकि पूर्व पावरलिफ्टर, ओलंपिक वेटलिफ्टर, स्ट्रॉन्गमैन और प्रोफेशनल रेसलर हैं। मार्क हेनरी मौजूदा समय में AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। इस रेसलिंग कंपनी में वो टैलेंट स्काउट, कोच,कमेंटेटर/एनालिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। बता दें, मार्क हेनरी को WWE में बिताए अपने समय के लिए जाना जाता हैऔर इसी रेसलिंग कंपनी में काम करते हुए वो दुनिया भर में लोकप्रिय हुए।

मार्क हेनरी का जन्म 12 जून 1971 को हुआ था और उनकी उम्र 51 साल हो चुकी है। मार्क हेनरी का पूरा नाम मार्क जेरोल्ड हेनरी है। मार्क हेनरी 6 फुट 4 इंच लंबे हैं जबकि उनका वजन 160 किलो है। मार्क हेनरी ने साल 1996 में अपनेकरियर की शुरूआत की थी और साल 2018 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट ले लिया।

मार्क हेनरी का नेट वर्थ

Celebrity Net Worth के अनुसार मार्क हेनरी का नेट वर्थ 4.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 36 करोड़ 85 लाख और 63 हजार रूपए हो चुके हैं। मार्क हेनरी के इतनी बड़े नेट वर्थ का मालिक होने का श्रेय WWE में उनके करियर, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और AEW को जाता है।

मार्क हेनरी की सैलरी

जैसा कि हमने बताया कि मार्क हेनरी मौजूदा समय में AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। इस रेसलिंग कंपनी की तरफ से हेनरी को 900,000 डॉलर सालाना सैलरी के तौर पर दिए जाते हैं।

मार्क हेनरी की कमाई

मार्क हेनरी की कमाई का बड़ा हिस्सा प्रोफेशनल रेसलिंग से आता है। इसके अलावा मार्क हेनरी एक्टिंग में भी सक्रिय हैं।

मार्क हेनरी की फिल्में और टीवी शो

जैसा कि हमने बताया कि मार्क हेनरी एक्टिंग इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अपने करियर के दौरान वो कई फिल्मों & टीवी शोज में काम कर चुके हैं। बता दें, मार्क हेनरी MacGruber (2010), A Haunted House 2 (2014), The Flintstones & WWE: Stone Age SmackDown (2015), Incarnate (2016) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो True Giants, The Mark Henry Story, The Big Show Show जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।

मार्क हेनरी का घर

मार्क हेनरी का घर ऑस्टिन, टेक्सस में मौजूद है और यह आलीशान घर 4518 स्कवायर फीट में फैला हुआ है। यह घर साल 2001 में बना था। इस घर में 4 बेडरूम, 4 बाथरूम, एंटरटेनिंग एरियाज, स्विमिंग पुल, फायरप्लेस और थ्री-कार गैराज मौजूद है।

मार्क हेनरी के विज्ञापन

मार्क हेनरी रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम हैं इसलिए उनका कई ब्रांड्स के साथ जुड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें, मार्क हेनरी The Island Wing Company, Nation Across the Nation, Rock N’ Wrestling जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं।

WWE दिग्गज मार्क हेनरी की उपलब्धियां

मार्क हेनरी को अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली थी। इस रेसलिंग कंपनी में वो 1 बार के ECW चैंपियन, 1 बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और 1 बार के यूरोपियन चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वो 3 बार के स्लैमी अवॉर्ड विजेता रह चुके हैं और साल 2018 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई थी। मार्क हेनरी को International Sports Hall of Fame (Class of 2012) में भी जगह दी जा चुकी है।

यही नहीं, मार्क हेनरी Arnold Strongman Classic (2022) विजेता रह चुके हैं। Flex Magazine की तरफ से मार्क को दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर इंसान चुना गया। मार्क हेनरी दो बार (1992,1996) के ओलंपियन और साल 1995 में American Pan Games में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडलिस्ट रह चुके हैं।

मार्क हेनरी का परिवार

मार्क हेनरी के पिता का नाम अर्नेस्ट हेनरी जबकि मां का नाम बार्बरा हेनरी है। वहीं, मार्क हेनरी की पत्नी का नाम जेना पेरी है। इन दोनों को जैकब नाम का बेटा और जोआना नाम की बेटी हैं।

मार्क हेनरी के करियर आंकड़े

मार्क हेनरी ने अपने करियर के दौरान कुल 1439 मैच लड़े। इनमें से उन्हें 671 मैचों में जीत मिली जबकि 738 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 30 मैच नो कॉन्टेस्ट के जरिए समाप्त हुए थे।

मार्क हेनरी का करियर

मार्क हेनरी 24 साल की उम्र में 11 मार्च 1996 को Raw के एक एपिसोड के दौरान पहली बार WWE टीवी पर नज़र आए, जहां उन्होंने जैरी 'द किंग' लॉलर को प्रेस स्लैम दे दिया था। बता दें, 1996 समर ओलंपिक के बाद हेनरी ने WWE के साथ 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उनका पहला फिउड जैरी लॉलर के खिलाफ देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने 22 सिंतबर 1996 को अपने डेब्यू मैच में जैरी लॉलर को हराया था। मार्क हेनरी अपने करियर के दौरान Nation of Domination फैक्शन का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए थे। इस फैक्शन का अंत होने के बाद मार्क हेनरी को द रॉक के साथ शॉर्ट फ्यूड करने का मौका मिला और हेनरी Judgment Day: In Your House में रॉक को हराने में भी कामयाब रहे थे।

हेनरी अपने करियर के दौरान चायना, मे यंग जैसे विमेंस सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हुए भी दिखाई दिए थे। मार्क हेनरी को साल 2000 में रेसलिंग स्किल में सुधार लाने के OVW में भेज दिया गया था। अपनी मां के निधन की वजह से हेनरी ने रेसलिंग से दूरी बना ली थी और इसके बाद वो स्ट्रॉन्गमैन कम्पटीशन में कम्पीट करते हुए दिखाई दिए थे। साल 2002 में मार्क हेनरी की SmackDown के जरिए WWE में वापसी देखने को मिली। जल्द ही, हेनरी को एक बार फिर OVW में भेज दिया गया और अगस्त 2003 में उन्होंने Raw में हील सुपरस्टार के रूप में वापसी की।

हील के रूप में मार्क हेनरी को काफी सफलता मिली और वो गोल्डबर्ग, शॉन माइकल्स, बुकर टी जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड करते हुए दिखाई दिए। मार्क हेनरी अपने करियर के दौरान इंजरी से भी काफी परेशान रहे थे। बता दें, मार्क हेनरी अपने करियर के दौरान बिग शो, द ग्रेट खली जैसे भीमकाय सुपरस्टार्स पर दबदबा बनाने में कामयाब रहे थे। मार्क हेनरी ने WrestleMania 33 के बाद अपने शानदार रेसलिंग करियर को आखिरकार अलविदा कह दिया और उन्होंने अपना आखिरी मैच सऊदी अरब में हुए Greatest Royal Rumble इवेंट में लड़ा था। मार्क हेनरी ने 30 मई 2021 को अपना AEW डेब्यू किया और वो तभी से इस रेसलिंग कंपनी का हिस्सा बने हुए हैं।

मार्क हेनरी का पावरलिफ्टिंग करियर

मार्क हेनरी ने काफी कम उम्र में पावरलिफ्टिंग में अपना करियर बना लिया था और उन्हें सबसे बेहतरीन पावरलिफ्टर्स में से एक माना जाता है। पावरलिफ्टिंग की मार्क हेनरी के करियर को नई दिशा में बड़ी भूमिका रही थी। मार्क हेनरी ने हाई स्कूल, कॉलेज के दिनों में जूनियर और सीनियर लेवल पर पावरलिफ्टिंग में कई चैंपियनशिप जीती थी। बता दें, मार्क हेनरी WDFPF में SHW Class में स्क्वैट (432.5 किलो), डेडलिफ्ट (392.5 किलो) में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रहे हैं। इसके अलावा मार्क हेनरी 410 किलो के डेडलिफ्ट के साथ USAPL US American रिकॉर्ड होल्डर हैं। यही नहीं, वो 410 किलो के डेडलिफ्ट के साथ मौजूदा US National Championship रिकॉर्ड होल्डर रहे हैं।

Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications