हॉल ऑफ फेमर के बेटे ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का ऐलान करते हुए मचाई सनसनी, रिंग में जल्द दिखेगा नए स्टार का जलवा? 

WWE, Mark Henry, Jacob Henry,
क्या मार्क हेनरी के बेटे WWE में धमाल मचा पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Mark Henry Son Signed Contract With WWE: WWE दिग्गज मार्क हेनरी (Mark Henry) के बेटे ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का ऐलान करते हुए सनसनी मचा दी। हेनरी के बेटे जेकब हेनरी (Jacob Henry) ने Rumble Remix इवेंट में यह बड़ा खुलासा किया।

Ad

मार्क ने साल 2021 में AEW जॉइन किया था और उन्होंने इस कंपनी में कोच, कमेंटेटर और एनाउंसर के रूप में काम किया था। उन्होंने इस कंपनी में कभी कोई मैच नहीं लड़ा और मई 2024 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद इसे अलविदा कह दिया। मार्क हेनरी ने हाल ही में अपने बेटे के प्रो रेसलिंग जॉइन करने की बात की थी। इसके साथ ही हेनरी ने भविष्य में उनके बेटे के WrestleMania को मेन इवेंट करने की भी उम्मीद जताई थी।

मार्क हालिया Rumble Remix इवेंट में डीजे थे जहां उन्होंने अपने बेटे जेकब हेनरी से इंट्रोड्यूस कराया। इसके बाद जेकब ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने खुद को प्रो रेसलिंग का फ्यूचर भी बताया। बता दें, मार्क हेनरी के बेटे कुछ समय पहले से ओकलाहोमा फुटबॉल प्रोग्राम का हिस्सा रहे हैं। यह देखना रोचक होगा कि नए स्टार का जल्द WWE रिंग में जलवा देखने को मिलता है या नहीं।

इस बात पर भी निगाहें होंगी कि मार्क दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में अपने बेटे जेकब हेनरी को मैनेज करते हैं या नहीं। देखा जाए तो हेनरी को अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली थी। उम्मीद है कि उनके बेटे भी इस कंपनी में अपना नाम बनाने में सफल रहेंगे।

Ad

मार्क हेनरी ने WWE में आखिरी मैच कब लड़ा था?

मार्क हेनरी ने Greatest Royal Rumble 2018 मैच में हिस्सा लिया था और यह उनका WWE में आखिरी मुकाबला साबित हुआ। हेनरी ने इस मुकाबले में 5वें नंबर पर एंट्री की थी और उन्होंने एलिमिनेट होने से पहले 3 सुपरस्टार्स को मैच से बाहर किया था। वहीं, दिग्गज ने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में अपना आखिरी सिंगल्स मैच ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ लड़ा था। ब्रॉन ने Raw में हुए इस मुकाबले में मार्क हेनरी को 5 मिनट से भी कम समय में हरा दिया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications