WWE Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में होने वाले मुकाबले का हुआ खुलासा, जानिए कब होगा Roman Reigns का मैच?

Pankaj
WWE Royal Rumble में फैंस को आएगा मजा
WWE Royal Rumble में फैंस को आएगा मजा

Royal Rumble: WWE Royal Rumble को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। इस इवेंट का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ बड़े मुकाबले यहां फैंस को देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी। खैर मौजूदा रिपोर्ट में यहां होने वाले मैचों को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है।

Ad

Royal Rumble से रोड टू WrestleMania 39 शुरू होगा। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच जो जीतेगा वो WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लेगा। इस शो में बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस यहां अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी तक इस राइवलरी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया है। इस मैच में सभी की नजरें सैमी ज़ेन के ऊपर होंगी। रेंस उनके खिलाफ बड़ा निर्णय इस बार लेंगे।

Ad

बियांका ब्लेयर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ डिफेंड करेंगी। कहा जा रहा है कि इस बार ब्लेयर की बादशाहत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच भी पिच ब्लैक मैच होगा। कंपनी में वापसी के बाद वायट का ये पहला मुकाबला होगा।

WWE Royal Rumble में होने वाले मैचों को लेकर अहम जानकारी

सभी के दिमाग में एक सवाल है कि Royal Rumble में होने वाले मैचों का ऑर्डर क्या होगा Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार मेंस रॉयल रंबल मैच से शो की शुरूआत होगी। इसके बाद ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच पिच ब्लैक मैच होगा। तीसरे नंबर पर बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। चौथे नंबर पर फैंस को विमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिलेगा। बड़ी खबर है कि मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ये मुकाबला बहुत तगड़ा होगा। WWE ने भी कुछ ना कुछ बड़ा प्लान यहां पर तैयार किया होगा। कुछ ही देर में इस चीज़ का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications