Seth Rollins: ट्रिपल एच (Triple H) ने हाल ही में WWE की नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था। अब सभी इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। सभी के दिमाग में है कि इस टाइटल को सबसे पहले कौन जीतेगा। WWE दिग्गज और AEW सुपरस्टार मैट हार्डी (Matt Hardy) ने अब अपने विचार इस पर प्रकट किए है। उन्होंने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का नाम लिया है। WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप अब रोमन रेंस के पास रहेगी। ट्रिपल एच ने कहा कि वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल लगातार डिफेंड की जाएगी। WWE Night of Champions का आयोजन अगले महीने सऊदी अरब में होगा। यहां WWE को नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिलेगा। WWE ड्राफ्ट में इस बार बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। ये बात ट्रिपल एच पहले ही कह चुके हैं। Extreme Life of Matt Hardy पर हार्डी ने कहा, मुझे लगता है कि मैं कोशिश करूंगा और एक गाय का नाम बताऊंगा। मैं चाहूंगा कि सैथ रॉलिंस नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनें। रॉलिंस इस टाइटल के लिए एक शानदार पेसमेकर हो सकते हैं। वो इस टाइटल को जीतकर एक टोन आगे के लिए सेट कर सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postवैसे मैट हार्डी ने ही नहीं बल्कि कई दिग्गजों ने सैथ रॉलिंस का नाम लिया है। सभी का कहना है कि रॉलिंस को ही वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीतना चाहिए। ड्रू मैकइंटायर का नाम दूसरे नंबर पर लिया जा रहा है। WWE ने भी कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। WWE Royal Rumble 2022 में Roman Reigns की DQ से हुई थी हारअगर बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस के बाद सैथ रॉलिंस का नाम ही सबसे आगे आता है। वो बिना टाइटल के भी जबरदस्त काम करते हैं। फैंस भी उन्हें शानदार अंदाज में चीयर करते हैं। पिछले साल Royal Rumble में सैथ ने DQ के जरिए रेंस को हराया भी था। अब देखना होगा कि WWE द्वारा क्या फैसला लिया जाएगा। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत ही मजेदार रहेंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट पर होंगी। यहां भी फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।