'Roman Reigns के भाई को मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को चुनौती नहीं देनी चाहिए'- दिग्गज ने बड़ा कारण बताते हुए किया दावा

WWE Clash at the Castle में हुआ था चैंपियन के ऊपर हमला (Photo: WWE.com)
WWE Clash at the Castle में हुआ था चैंपियन के ऊपर हमला (Photo: WWE.com)

Bloodline Member Should Not Challenge Cody Rhodes: WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का उन्होंने अंत किया था। रेसलिंग दिग्गज मैट मॉर्गन (Matt Morgan) ने अब कहा है कि रेंस के भाई सोलो सिकोआ को कोडी को चुनौती नहीं देनी चाहिए। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया है।

कोडी रोड्स अभी तक तीन बार अपने टाइटल को प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड कर चुके हैं।Clash at the Castle में उन्होंने कुछ दिन पहले एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। जीत के बाद एंट्रेंस रैंप पर उनके ऊपर द ब्लडलाइन ने अटैक किया था। उन्हें बचाने केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन बाहर आए थे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोडी के अगले प्रतिद्वंदी सोलो होंगे।

Gigantic Pop पॉडकास्ट पर मैट मॉर्गन ने सोलो सिकोआ और कोडी के बीच संभावित मैच को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि,

कोई भी इस मैच के लिए उत्साहित नहीं रहेगा। कोई भी इस पर भरोसा नहीं करेगा। जॉन सीना को हराने के बाद से सोलो सिकोआ ने अभी तक एक ही सिंगल मैच जीता है।

youtube-cover

WWE Money in the Bank में हो सकता है बड़ा मुकाबला

वैसे देखा जाए तो सिकोआ को पिछले कुछ समय से लगातार हार का सामना ही करना पड़ा है। अगले महीने Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। वहां पर फैंस को सिक्स मैन टैग टीम देखने को मिल सकता है। द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन से हो सकता है।

द ब्लडलाइन की स्टोरी केविन ओवेंस के साथ देखकर फैंस अब बोर हो गए हैं। काफी लंबी इनकी राइवलरी को खींच दिया गया है। अब क्रिएटिव टीम को कुछ और चीज प्लान करनी चाहिए। ब्लडलाइन में वैसे भी मेनिया के बाद चीजें बदल गई हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। रोमन रेंस भी बहुत जल्द वापसी कर लेंगे। उनके आने के बाद कई चीजों में बदलाव हो सकता है। सिकोआ और उनके बीच राइवलरी भी देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications