WWE Raw में Brock Lesnar को डराने के लिए फेमस Superstar ने किया चप्पल का इस्तेमाल, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

Pankaj
WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और लैश्ले के बीच हुई लड़ाई
WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और लैश्ले के बीच हुई लड़ाई

Matt Riddle: WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का इंटरव्यू शेड्यूल किया गया था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दोनों के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला। पूरा लॉकर रूम दोनों को पकड़ने के लिए बाहर आ गया था। यहां तक की ट्रिपल एच (Triple H) भी वहां पर दिखे। WWE सुपरस्टार मैट रिडल (Matt Riddle) भी वहां पर नज़र आए। रिडल यहां पर एक मजेदार चीज करते हुए दिखे। शायद आपको ये देखकर हंसी आएगी।

Ad

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

बॉबी लैश्ले इंटरव्यू देने के लिए तैयार थे लेकिन लैसनर रिंग में आ गए थे। लैसनर ने लैश्ले को रिंग में बुलाया। लैश्ले भी रिंग में आ गए। हालांकि लैसनर पहले ही रिंग से बाहर चले गए और लैश्ले के ऊपर अटैक कर दिया। दोनों के बीच घमासान देखने को मिला। इसके बाद लॉकर रूम ने आकर दोनों को अलग किया। आप सभी को पता है कि लैसनर और रिडल के रिश्ते अच्छे नहीं है। कुछ साल पहले लैसनर ने बैकस्टेज में रिडल को चेतावनी दी थी। रिडल लगातार लैसनर को चुनौती दे रहे थे और इससे उन्हें गुस्सा आ गया था।

Ad

रिडल इस बार फ्लिप फ्लॉप चप्पल के साथ नज़र आए। ऐसा लगा कि वो लैसनर को इससे मारने वाले हैं। लैसनर को चप्पल दिखाकर वो डरा रहे थे। अगर आप उनकी तस्वीर देखेंगे तो आपको सब समझ आ जाएगा। ये बहुत ही मजेदार घटना है।

Ad

Crown Jewel 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच सिंगल्स मैच होगा। 5 नवंबर को सऊदी अरब में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। इस साल की शुरूआत में भी दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में बॉबी लैश्ले की जीत हुई थी। रोमन रेंस ने आकर लैसनर के ऊपर अटैक कर दिया था। लैसनर इस बार बदला लेने के मूड से रिंग में एंट्री करेंगे। अभी तक इस राइवलरी में दोनों बराबर नज़र आए। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मैच में फैंस को बहुत एक्शन देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications