पिछले हफ्ते WWE द्वारा ये रिपोर्ट सामने आई थी कि मैट रिडल NXT से अब मेन रोस्टर में आएंगे। और WWE स्मैकडाउन के शो में कुछ हुआ भी ऐसा ही। फैंस के चहेते मैट रिडल अब WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हिस्सा हो गए है। WWE दिग्गज का सैगमेंट स्मैकडाउन में इस हफ्ते दिखाया गया था और कर्ट एंगल ने ये ऐलान किया कि मैट रिडल ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआBROOOOOOOOO!!!@SuperKingofBros is coming to Friday Night #SmackDown! pic.twitter.com/pfIIezaooA— WWE (@WWE) May 30, 2020मैट रिडल के लिए ये साल WWE में रहा शानदार मैट रिडल को उनकी मेहनत का फल मिला है। इस साल की शुरूआत से ही मैट रिडल का NXT में जलवा रहा है। फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। पेट डन के साथ उनकी जोड़ी ने भी कमाल का काम किया था। NXT टैग टीम चैंपियनशिप में भी इन दोनों का धमाल रहा था। How much fish could Bobby Fish fry if Bobby Fish could fry fish?🎶 Tube de 2020 je le sens. #WWENXT @SuperKingofBros pic.twitter.com/cWy08xp2IP— Catch Club (@LeCatchClub) February 6, 2020मैट रिडल के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि वो सिर्फ एक्शन में ही नहीं बल्कि माइक पर भी बहुत अच्छे हैं। शायद इसी वजह से उन्हें मेन रोस्टर में जगह मिली ही। स्मैकडाउन इस समय बड़ा ब्रांड है और यहां पर मैट रिडल के आने से काफी मजबूती मिलेगी। कहा ये जा रहा है कि मैट रिडल अब नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को चुनौती पेश करेंगे। ये भी पढ़ें:- 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में केस कियामैट रिडल वैसे हमेशा चर्चा में रहे हैं। पिछले एक साल से वो काफी चर्चा में रहे हैं। गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर को हमेशा वो सोशल मीडिया पर मैच के लिए चुनौती देते रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में तो ये आया कि बैकस्टेज लैसनर और मैट रिडल की फाइट हो गई थी। गोल्डबर्ग भी काफी कुछ मैट रिडल को लेकर कह चुके हैं। अब मैट रिडल मेन रोस्टर में आ गए है। यहां से उनका नया करियर शुरू होगा।