मेंस और विमेंस WWE Royal Rumble 2025 मैच के संभावित विजेता का नाम आया सामने, Roman Reigns को झटका?

WWE
WWE Royal Rumble 2025 को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble Match 2025 Betting Odds: WWE Royal Rumble 2025 की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है। अगले साल 1 फरवरी को फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। WWE यूनिवर्स इस शो के लिए हमेशा उत्साहित रहता है। यहां से फिर रोड टू रेसलमेनिया (WrestleMania) की कहानी शुरू होती है। इवेंट में होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी होती हैं। जो भी मुकाबले में जीत हासिल करता है उसे सीधे मेनिया में चैंपियनशिप मैच का टिकट मिलता है। सट्टाबाजार भी अभी से इस शो को लेकर एक्टिव हो गया है।

Ad

BetOnline ने मेंस और विमेंस के रॉयल रंबल मैच विजेताओं के लिए मौजूदा संभावनाएं जारी करते हुए भविष्यवाणी कर दी है। 2025 मेंस Royal Rumble विनर की बात करें तो सबसे ऊपर द रॉक का नाम सामने आ रहा है। वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के बाद से अभी तक द ग्रेट वन की वापसी नहीं हुई है। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: सीएम पंक, जॉन सीना और रोमन रेंस का नाम है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पंक ने इस साल WrestleMania का मेन इवेंट करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। कहीं ना कहीं रोमन रेंस को यहां बड़ा झटका लगते हुए दिख रहा है।

Ad

2025 विमेंस Royal Rumble विनर की बात करेंगे तो नंबर एक पर सभी की फेवरेट बैकी लिंच बनी हुई हैं। हालांकि, लिंच लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रही हैं। 27 मई, 2024 को रेड ब्रांड के एपिसोड में लिंच को स्टील केज मैच में लिव मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। अब देखना होगा कि वो कब वापसी करेंगी।

Ad

WWE रिंग में कब होगी शार्लेट फ्लेयर की वापसी?

वहीं 2025 विमेंस Royal Rumble विनर की दूसरे और तीसरे नंबर की बात करेंगे तो क्रमश: शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का नाम आता है। ये दोनों भी फेवरेट बनी हुई हैं। फ्लेयर को भी WWE से बाहर हुए लगभग एक साल होने वाला है। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर रिप्ली मौजूदा समय में अच्छा काम कर रही हैं। विमेंस डिवीजन में उन्होंने अपना दबदबा बनाकर खूब वाहवाही लूटी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications