'निकाल दिया जाएगा'- Roman Reigns के भाई ने किया WWE में सबसे बड़े डर का खुलासा, हाल ही में रचा था इतिहास

WWE
फेमस सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

Jey Uso Worried About Being Fired: WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को बहुत ज्यादा सफलता मिली। साल 2020 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन ने इस ग्रुप का निर्माण किया था। जे उसो आज फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वो भी पुरानी ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। इसकी बदौलत ही उन्होंने खूब नाम कमाया। जे ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। अब एक बड़ा बयान उनका सामने आया है। जे का कहना है कि उन्होंने सोचा था कि कंपनी द्वारा उन्हें निकाल दिया जाएगा। अपने सबसे बड़े डर का इस बार जे ने खुलासा किया है।

Ad

WWE में जे उसो को काम करते हुए 15 साल हो गए हैं। ज्यादातर उन्होंने टैग टीम डिवीजन में अपने भाई जिमी उसो के साथ काम किया। SummerSlam 2023 के बाद वो ब्लडलाइन से अलग होकर रेड ब्रांड में चले गए थे। वहां पर उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता वो बने। उन्होंने अंत में जॉन सीना को एलिमिनेट कर इतिहास रचा। इस उपलब्धि के बाद जे काफी खुश हुए।

Club 520 पॉडकास्ट पर जे उसो इस बार गेस्ट बनकर आए। उन्होंने WWE में अपने 15वें साल पर चर्चा की। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने कहा कि कई बार उन्हें लगा कि वो रिलीज हो जाएंगे। जे के अनुसार,

बिल्कुल भी झूठ नहीं कहूंगा। हर साल मैंने रेसलिंग की। हर बार मुझे लगता था कि कंपनी द्वारा निकाल दिया जाएगा। मैं इसी तरह सोचता हूं। इस बिजनेस में सभी टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मैं पिछले 15 सालों से WWE टीवी पर हूं। हमेशा मैंने खुद को मजबूत किया है। मैं 39 साल का हूं और मुझे पता है कि ये यंग स्टार्स का गेम है। मुझे बस आगे बढ़ना है और सभी को चुनौती देनी है। मैं सभी का आभारी हूं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 41 में जे उसो किसे देंगे चुनौती?

मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल कर जे उसो ने WrestleMania 41 में टाइटल मैच का टिकट कटा लिया है। अब सवाल खड़ा होता है कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को चुनौती देंगे या फिर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को। जे ने अभी तक फैसला नहींं लिया है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि वो गुंथर के खिलाफ ही अंत में जाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications