Mick Foley: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) इसके बाद चर्चा में आ गए। इस शो में दोनों का आउटफिट लगभग एक जैसा ही था। हॉल ऑफ फेमर मिक फोली (Mick Foley) ने अब इस पर रिएक्ट किया है।पिछले कुछ साल से लैसनर का काऊबॉय गिमिक बहुत ही शानदार सभी को लग रहा है। इस बार एक अलग लुक में उन्होंने एंट्री की। ब्लैक कोट पहने हुए वो नज़र आए। इसके बाद फैंस ने उनकी तुलना दिग्गज अंडरटेकर से करनी शुरू कर दी थी। टेकर भी हमेशा ब्लैक कोट के साथ रिंग में एंट्री करते थे। ट्रिश स्ट्रेटस का अंदाज भी कुछ ऐसा ही था।Raw में इस हफ्ते कुछ खास मोमेंट देखने को मिले। मिक फोली इस बात से हैरान है कि फैंस स्ट्रेटस और लैसनर के आउटफिट को लेकर ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं। फोली ने कहा कि उन्हें स्ट्रेटस का लुक अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने फैंस को भी अपना ओपिनियन देने के लिए कहा। View this post on Instagram Instagram PostWWE Backlash 2023 में ब्रॉक लैसनर का होगा तगड़ा मुकाबलाट्रिश स्ट्रेटस ने हाल ही में बैकी लिंच के खिलाफ हील टर्न लिया था। अब एक अलग अंदाज में वो रिंग में नज़र आ रही हैं। ब्रॉक लैसनर की राइवलरी भी कोडी रोड्स के साथ चल रही है। Backlash 2023 में इन दोनों के बीच धमाकेदार मैच होगा। एडम पीयर्स ने इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया।लैसनर ने इस हफ्ते Raw में एंट्री की थी लेकिन वो रिंग में नहीं आए। कोडी रोड्स को उन्होंने बहुत परेशान किया। रोड्स ने गुस्से में आकर सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर अटैक कर दिया था। इस दौरान ब्रॉक हंसते हुए दिखाई दिए। लैसनर और कोडी के बीच होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। कोडी द्वारा इस बार द बीस्ट को तगड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। फैंस अब इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने भी कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।