अपनी बहन की मौत के बाद भावुक हुईं 6 बार की विमेंस चैंपियन

Enter caption

विमेंस डिवीजन में मिकी जेम्स का बहुत बड़ा नाम हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) इतिहास में उन्होंने बहुत कारनामे किए हैं। वो छह बार की विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। WWE ड्राफ्ट के बाद से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आई है। वो स्मैकडाउन का हिस्सा है। दरअसल मिकी जेम्स को घुटने की इंजरी हो गई है। लाइव इवेंट में कार्मेला के साथ हुए मुकाबले के दौरान उनके साथ ये घटना घटित हुई। 7 से 9 महीने के लिए वो एक्शन से बाहर हो गई है।

Ad

जनवरी 2017 में मिकी ने कंपनी में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अगले साल उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा। पिछले महीनों से वो एक्शन से बाहर है लेकिन इस दौरान उन्होंने कमेंट्री की भूमिका निभाई। यूनाइटेड किंगडम में कुछ दिन पहले हुए शो में उन्होंने मेन इवेंट में कमेंट्री की थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े कारण क्यों Survivor Series 2019 में रे मिस्टीरियो को WWE चैंपियन नहीं बनना चाहिए

मिकी इस समय ऑफ स्क्रीन चल रही हैं। लेकिन हाल ही में उनकी बहन का देहांत हो गया है। इसे लेकर मिकी काफी दुखी हैं। मिकी और उनकी बहन एक दूसरे के काफी करीब थे। हाल ही में इंस्टाग्राम में मिकी ने एक पोस्ट डाली थी, जिसमें मिकी काफी भावुक नजर आईं। ये पोस्ट पढ़ने के बाद लगभग सभी फैंस भावुक हो गए।

Ad

मिकी जेम्स के घुटने में बड़ी चोट लगी है। अभी उनका वापसी करना मुश्किल है। हालांकि वो कब वापसी करेंगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगले साल रेसलमेनिया से पहले शायद वो रिंग में नजर आएंगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications