"मैंने WWE में अपने आप को कभी सुरक्षित महसूस नहीं किया"

पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव का प्रोफेशनल रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है।COVID-19 के कारण इस साल कुछ महीने पहले WWE ने उन्हें निकाल दिया था। इसके बाद मीरो नाम से रूसेव ने AEW में डेब्यू किया।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

पूर्व WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात

मीरो WWE के बारे में हमेशा अब बातें करते रहते हैं। वो कई बार कह चुके हैं WWE में वो खुश नहीं थे। मीरो ने विंस मैकमैहन के बारे में भी कई बातों का खुलासा किया। क्रिस जैरिको के पॉडकास्ट में हाल ही में मीरो ने कहा कि शुरूआत में वो WWE में बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने खुद ही इस बात से रिलीज करने की बात कही थी।

मीरो ने कहा कि साल 2017 मेें उन्होंने WWE से रिलीज की मांग की थी। कुछ दिन बाद ये पब्लिक न्यूज बन गई थी। मीरो ने कहा कि वो WWE में अपने आप को कभी सुरक्षित फील नहीं कर पाए। मीरो ने अपने बयान में कहा,

ये तीन साल पहले की बात है क्योंकि उस समय में बिल्कुल भी खुश नहीं था।मैंने इस बारे में सिर्फ एक इंसान से बात की थी और दूसरे ही दिन ये बातें सभी को पता चल गई थी। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था और सोच रहा था कि ये क्या कर दिया। यही सोच रहा था कि जब तुम डाउन होते हो तो तुम्हारे खिलाफ कौन बोल रहा है। जब तुम्हें जरूरत होती है तो कोई साथ नहीं देता है। इस वजह से मैं अपने आप को WWE में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था। अगर आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हो तो पता नहीं होता कि किस तरफ जाना है।

पूर्व WWE सुपरस्टार ने कहा कि वो इस बात से खुश है कि लाना उनकी पत्नी है और ये सब मुद्दों पर उनसे बात की थी। उन्होंने ये सब बातें अपनी पत्नी लाना को बताई। इस साल की शुरूआत में मीरो को रिलीज कर दिया गया था। WWE को कोरोना की वजह से बहुत सुपरस्टार्स को रिलीज किया और इस लिस्ट में चौंकाने वाला नाम रूसेव का था। रूसेव का WWE में भी बहुत बड़ा नाम था। हालांकि कभी उन्हें पुश नहीं दिया गया। इस वजह से भी रूसेव हमेशा गुस्से में रहते थे।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनाया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications