द मिज अब ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) , द रॉक (The Rock) , ब्रुनो सैमारटिनो (Bruno Sammartino) और बॉब बैकलैंड (Bob Bucklund) के साथ WWE की एलिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ये सब तब हुआ जब WWE टाइटल को द मिज (The Miz) ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के बाद जीता।ये भी पढ़ें: डीन एंब्रोज का WWE को लेकर चौंकाने वाला बयान, रोमन रेंस ने दी अपने दुश्मन को धमकी, ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान?द मिज ने Money In The Bank ब्रीफकेस को पिछले साल ओटिस के खिलाफ जीता था। हालांकि इस साल उन्होंने टाइटल अपने नाम किया। Elimination Chamber के में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने अपने टाइटल को डिफेंड किया था।ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंदइसके बाद बॉबी लैश्ले आए थे और ड्रू मैकइंटायर पर अटैक कर दिया था। ड्रू की हालत बुरी थी तभी द मिज आए और उन्होंने ब्रीफकेस को कैश इन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया। इसी के साथ द मिज ने दूसरी बार WWE का टाइटल अपने करियर में जीता हैं।THE MOST MUST-SEE CHAMPION IN WWE HISTORY.@mikethemiz has shocked the world and CASHED IN to become #WWEChampion! #WWEChamber pic.twitter.com/zjmp4EvlO0— WWE (@WWE) February 22, 2021WWE दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए द मिजइस जीत के साथ द मिज अब दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यहां हम आपको बताने वाले उन सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने 10 साल बाद फिर से खिताब जीता हो। सबसे पहले नाम ब्रुनो सैमारटिनो, बॉब बैकलैंड, द रॉक , ब्रॉक लैसनर का नाम है और अब मिज भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।ये भी पढ़ें: मौजूदा WWE चैंपियन को सिर्फ 1 दिन बाद मिला खतरनाक नया प्रतिद्वंदी, अगले हफ्ते दांव पर लगेगी चैंपियनशिपअब अगले हफ्ते Raw में WWE चैंपियन द मिज अपने टाइटल को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। अब लैश्ल के पास मौका है कि वो WWE चैंपियन बने। माना जा रहा है कि WWE बॉबी लैश्ले के पुश दे रहा है लेकिन देखना होगा कि क्या लैश्ले चैंपियन बनते हैं या नहीं।Next Monday on #WWERaw @fightbobby challenges @mikethemiz for the #WWEChampionship!https://t.co/WZhNBIcyKN— WWE (@WWE) February 23, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।