Royal Rumble मैच में एमएस धोनी की सरप्राइज़ एंट्री की ओर इशारा किया गया

Ankit
Enter caption

एम एस धोनी इस वक्त न्यूजीलैंड में हैं तो दूसरी तरफ रॉयल रंबल सिर पर है। आप सोच रहे होंगे कि इन दोनों में क्या कनेक्शन है। चलिए बता देते हैं, हमने आपको कुछ दिन पहले एम एस धोनी और ब्रॉक लैसनर को लेकर खबर बताई थी, अब एक नया मोड़ इस खबर में आ गया है।

Ad

WWE अपने पीपीवी रॉयल रंबल को कामयाब बनाने के लिए अलग-अलग तरीके के प्रमोशन कर रहा है। अब WWE ने फैंस से पूछा है कि क्या वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी को 30 मैन रॉयल रंबल में देखना चाहते हैं या नहीं।

हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप ने धोनी की तारीफ यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के स्टाइल में की थी जिसके बाद उनके एडवोकेट थोड़ा भड़क गए थे और रॉयल्टी (पैसों ) की मांग कर रहे थे। धोनी की तारीफ में "Eat - Sleep - Finish Games - Repeat" का इस्तेमाल किया गया था। जबकि लैसनर के लिए हेमन "Eat - Sleep - Conquer - Repeat " का इस्तेमाल किया करते है। इसके बाद ICC ने हेमन को वर्ल्ड कप के टिकट का ऑफर भी दिया था।

अब रॉयल रंबल को देखते हुए WWE ने ICC और पॉल हेमन के ट्वीट को लेकर भारतीय फैंस से सवाल पूछा है कि क्या वो धोनी को रॉयल रंबल में देखना चाहते हैं या नहीं। हालांकि फैंस के अलग अलग जवाब सामने आ रहे हैं।

Ad
Ad

जरा सोचिए अगर सही में धोनी रॉयल रंबल में आ गए तो क्या होगा। फिलहाल, धोनी न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और थोड़े टाइम वहीं रहेंगे। 28 जनवरी को टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा वनडे खेलेगी। वहीं 27 जनवरी (भारत में 28 जनवरी ) को रॉयल रंबल में होनी है। तो साफ है कि धोनी का आना पीपीवी में मुश्किल है, देखना होगा कि धोनी किस तरह इसका जवाब देते हैं।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications