फेमस WWE Superstar की पत्नी के ऊपर फैन ने फेंकी ड्रिंक, पुलिस को उठाना पड़ा बहुत बड़ा कदम

Pankaj
WWE सुपरस्टार के साथ हुई बड़ी घटना
WWE सुपरस्टार के साथ हुई बड़ी घटना

Scarlett: WWE का लाइव इवेंट इस बार पेओरिआ में हुआ। यहां एक अजीब घटना घटी। WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) की पत्नी स्कार्लेट (Scarlett) को लेकर ये खबर सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां तक की पुलिस को भी बुलाना पड़ गया था।

लाइव इवेंट में कैरियन क्रॉस का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। रिंगसाइड पर हमेशा की तरह क्रॉस के साथ स्कार्लेट मौजूद थीं। ये मैच शानदार रहा था। मैच के दौरान एक फैन ने स्कार्लेट के ऊपर ड्रिंक फेंक दी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। घटना इतनी बड़ी थी कि पुलिस को भी बुलाना पड़ गया था। पुलिस ने इसके बाद कुछ फैंस को एरीना से बाहर निकाल दिया।

स्कार्लेट के साथ पहली बार ये घटना नहीं हुई। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ये हादसे हुए। साल 2019 में AAA इवेंट में भी एक फैन ने स्कार्लेट के साथ गलत हरकत की थी। इस बार की घटना भी बहुत ही खराब थी। कंपनी को अब इन चीजों पर सख्त कदम उठाना चाहिए। इस तरह के फैंस को हमेशा के लिए बैन कर देना चाहिए।

WWE Crown Jewel में ड्रू मैकइंटायर ने शानदार जीत हासिल की थी

कैरियन क्रॉस की राइवलरी मैकइंटायर के साथ शानदार अभी तक रही। कुछ महीने पहले क्रॉस ने कंपनी में दोबारा वापसी की थी। तब से ही उन्होंने मैकइंटायर पर अटैक करना शुरू कर दिया था। WWE Extreme Rules में दोनों के बीच पहली बार मुकाबला हुआ था। इस मैच में स्कार्लेट की वजह से क्रॉस की जीत हो गई। इसके बाद WWE Crown Jewel में पिछले हफ्ते दोनों के बीच स्टील केज मुकाबला हुआ था। इस मैच में भी स्कार्लेट ने मैकइंटायर को बहुत परेशान किया। यहां तक की उनके मुंह पर स्प्रे भी डाल दिया था। हालांकि ड्रू ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। इन दोनों की राइवलरी अब आगे नहीं बढ़ेगी। जल्द ही क्रॉस को कोई नया प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। स्कार्लेट की वजह से हमेशा क्रॉस को फायदा हुआ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links