MVP ने WWE के साथ मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने WWE के साथ मल्टी ईयर डील साइन की है। और ये बड़ी बात है। MVP इस समय रॉ में परफॉर्म कर रहे हैं। और लगातार वो फैंस के बीच बने हुए है। जब से उन्होंने रिंग में वापसी की है तब से उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है। WWE दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं

Ad

WWE में MVP

मंडे नाइट रॉ में MVP ने अपोलो क्रूज को यूएस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। WWE समरस्लैम में इन दोनों के बीच अब मैच तय हो गया है। ये साल इस सुपरस्टार के लिए अभी तक सही गया है। जनवरी में हुए रॉयल रंबल में MVP ने वापसी की थी। मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। हालांकि लैसनर ने बहुत जल्दी उन्हें एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद उन्होंने रे मिस्टीरियो के साथ मैच लड़ा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये उनके करियर का अंतिम मैच था।

बाद में रॉ में वीआईपी लॉन्ज लेकर MVP आए। इसके बाद लगातार वो सुर्खियों में वो बने रहे। इस सैगमेंट में हर शो में कोई ना कोई नया गेस्ट आता है। और यहां से फिर MVP अपना कद आगे बढ़ाते हैं। COVID-19 के कारण फिर रिंग में MVP उतर गए। पहले WWE प्रोड्यूसर की भूमिका में वो थे लेकिन फिर रिंग परफॉर्मर बन गए। बॉबी लैश्ले के वो इसके बाद बिजनेस मैनेजर बने। बैकलैश में मैकइंटायर के खिलाफ लैश्ले का WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इसे बिल्ड करने में MVP का बहुत बड़ा रोल था।

MVP इस समय अपोलो क्रूज के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हैं। दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए जंग चल रही है। पहले यूएस चैंपियनशिप अपने पास रख MVP ने ये कहा कि वो रियल चैंपियन हैं। लेकिन पिछले हफ्ते रॉ में अपोलो क्रूज ने हरा दिया और चैंपियनशिप अपने पास रख ली। MVP के पास समरस्लैम में अब मौका है कि वो दोबारा इस चैंपियनशिप को हासिल कर सकते हैं। रिंग में MVP काफी अच्छा परफॉर्म करते हैं। समरस्लैम में वो दोबारा यूएस चैंपियन बन सकते हैं। क्योंकि अगर वो चैंपियन बनेंगे तो स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी और WWE को इससे बहुत फायदा होगा। अब देखना है कि समरस्लैम में वो चैंपियन बनते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रीब्यूशन के साथ करना चाहिए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications