रोमन रेंस की 'भाभी' ने उन्हें निर्दयी कहते हुए करारा तंज कसा

Enter caption

क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो को बुरी तरह पीट दिया था। जे उसो और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की। नेओमी ने मैच के बाद अपने प्रतिक्रिया दी थी और इसके बाद रोमन रेंस के इंस्टाग्राम पोस्ट का भी जवाब दिया।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस और रोमन लीकी को हराया हुआ है

Ad

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन डिफेंड करने के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की और प्रतिक्रिया दी। नेओमी ने रोमन रेंस द्वारा डाली गई इस पोस्ट का जवाब दिया। नेओमी ने यूनिवर्सल चैंपियन को निर्दयी कहा।

Ad

रोमन रेंस का हील रूप क्लैश ऑफ चैंपियंस में देखने को मिला था। जे उसो को बुरी तरह उन्होंने रिंग में पीटा। जिमी उसो को रिंग में उन्हें संभालने के लिए आना पड़ा। जे उसो रोमन रेंस के कजिन ब्रदर हैं। मेन इवेंट में ये मैच हुआ था। कई फैंस इस मैच को देखकर भावुक भी हुए थे। रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी कर सभी को चौंकाया था। रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को पीटा था। इसके बाद रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए थे।

पेबैक पीपीवी में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। रोमन रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार ये टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद पहली बार रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को क्लैश ऑफ चैंपियंस में जे उसो के खिलाफ डिफेंड किया।

जे उसो और रोमन रेंस के साथ नेओमी भी स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। लेसी इवांस के साथ उनकी फ्यूड ने सभी का दिल जीत लिया था। समरस्लैम से पहले एक्शन में वो नजर आईँ थी। इसके बाद अभी तक वो नजर नहीं आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव हैं। नेओमी ने हाल ही में बताया कि वो किसी सर्जरी से गुजर रही हैं और जल्द से जल्द रिकवर होने की कोशिश कर रही हैं। द रॉक ने भी रोमन रेंस की पोस्ट का जवाब दिया था। द रॉक और रोमन रेंस एक ही खानदान से आते हैं। आने वाले स्मैकडाउन के एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं। जे उसो अब कुछ ना कुछ नया करेंगे। अब इस स्टोरीलाइन में शायद जिमी उसो भी शामिल होंगे। हालांकि जिमी उसो चोटिल हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रैंडी ऑर्टन ने रॉ में दिग्गज सुपरस्टार्स पर हमला किया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications